राजस्थान – अजमेर शरीफ की दरगाह या महादेव का मंदिर? कोर्ट ने स्वीकार किया केस

“राजस्थान के अजमेर शरीफ दरगाह के मामले को कोर्ट ने सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया है। इस मामले पर अब मुस्लिम पक्ष ने बयान देते हुए कहा है कि यह देशहित में सही नहीं है”

अजमेर 28 / 11 / 2024 मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 

अजमेर में मस्जिद के सर्वे को लेकर घमासान छिड़ गया है। अजमेर की ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह के सर्वे की मांग पर मुस्लिम संगठनों ने ऐतराज जताया है। वहीं कोर्ट ने इस मामले में हिंदू पक्ष की याचिका को स्वीकार कर लिया है।

हिंदू पक्ष का दावा है कि अजमेर जो दरगाह है असल में वहां शिव मंदिर था। मंदिर को तोड़कर दरगाह वहां पर बनाई गई है। मंदिर के पास कुंड था, जो आज भी मौजूद है। हिंदू संगठन द्वारा इसे लेकर हर विलास शारदा की पुस्तक का हवाला दिया गया है।

अजमेर दरगाह का होगा सर्वे? कोर्ट ने स्वीकार किया मामला

बता दें कि इस मामले में अजमेर की कोर्ट ने सभी पक्षों को नोटिस भेजा है। हिंदू पक्ष की याचिका में दरगाह के सर्वे की मांग की गई है। याचिका में दरगाह के अंदर पूजा करने देन की मांग की गई है। अजमेर की अदालत ने हिंदू पक्ष की याचिका को स्वीकार कर लिया है, यानी अदालत ने यह मान लिया है कि याचिका सुनने योग्य है।

हिंदू पक्ष का दावा है कि यहां ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह से पहले संकट मोचन महादेव का मंदिर था, जिसे 800 साल पहले तोड़कर दरगाह बनाया गया है। हिंदू पक्ष ने अदालत से सर्वे कराकर इसे हिंदुओं को सौंपने की मांग की है। हिंदू सेना की ओर से विष्णु गुप्ता ने कोर्ट ने याचिका लगाई थी, जिसपर अदालत ने अल्पसंख्यक मंत्रालय, दरगाह कमेटी अजमेर और भारतीय पुरात्तव सर्वेक्षण विभाग को नोटिस भेजा है।

इस मामले में अगली सुनवाई 20 दिसंबर को की जाएगी। इसपर अंजुमन कमेटी के सचिव सरवर चिश्ती ने बयान देते हुए कहा कि दरगाह सद्भावना का प्रतीक है। इसके खिलाफ कार्रवाई देशहित में नहीं है। इंशा अल्लाह किसी की मुराद पूरी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि हिंदू पक्ष की याचिका पर कोर्ट ने दरगाह कमेटी को भी पक्षकार बनाया है। दरगाह कमेटी, हिंदू पक्ष के दावे को खारिज कर रहा है।

दरगाह कमेटी के सचिव सरवर चिश्ती ने कहा कि अजमेर दरगाह के देश में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में लाखों-करोड़ों अनुयायी हैं। उन्होंने कहा कि अगर प्लेस ऑफ वर्सिप एक्ट से छेड़छाड़ होता है तो देश की एकता और सहिष्णुता पर खतरा पैदा होगा। दरगाह के दीवान सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती ने कहा कि लोकप्रियता पाने के लिए कुछ लोग दरगाह को लेकर ऐसा दावा कर रहे हैं। दरगाह अजमेर में 850 सालों से है।

Santosh SETH

Recent Posts

गृह मंत्रालय : शहजाद भट्टी नेटवर्क UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित

गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…

1 day ago

PMAY-U 2.0: 1.25 करोड़ घर स्वीकृत, महिलाओं के नाम हुए 1 करोड़ मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…

2 days ago

होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार

NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…

2 days ago

कैबिनेट का बड़ा फैसला : EPFO वेतन सीमा बढ़कर हुई ₹25,000

EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000, 51 लाख नए कर्मचारियों…

2 days ago

लोलार्क छठ: वाराणसी के प्राचीन कुंड में संतान प्राप्ति के लिए उमड़ी आस्था

लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…

2 days ago

मेरठ में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर चला बुलडोजर, 6 व्यावसायिक भवन ध्वस्त

मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…

2 days ago