संभल – सपा सांसद और विधायक पुत्र सुहेल इकबाल के खिलाफ FIR फर्ज

“संभल में हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने अब तक 25 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि हिंसा के दौरान पुलिसकर्मियों पर हमले और पथराव के आरोप में सख्त कार्रवाई की जा रही है”

संभल 25 / 11 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

बिश्नोई ने बताया कि जियाउर्रहमान बर्क और सोहेल इकबाल को मुख्य आरोपित बनाया गया है, जिन पर भीड़ को उकसाने का आरोप है। एसपी ने यह भी स्पष्ट किया कि जियाउर्रहमान बर्क को पहले भी उकसाने वाली भाषण देने पर चेतावनी दी गई थी, लेकिन बावजूद उन्होंने हिंसा को बढ़ावा दिया।

बिश्नोई ने कहा कि इस हिंसा में 15 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है। बिश्नोई ने कहा कि पुलिस इस मामले की गहरी जांच कर रही है और इस हिंसा में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने भी जनता से अपील की है कि अगर कोई आरोपियों की पहचान करता है तो उसे सूचना देने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके साथ ही पुलिस ने कहा कि पत्थरबाजों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में इस प्रकार की हिंसा न हो।

कमिश्नर अंजनेय कुमार सिंह ने कहा कि संभल में स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है और शहर में शांति स्थापित है। जहां हिंसा हुई थी वहां कुछ दुकाने बंद हैं, लेकिन बाकी इलाकों में सामान्य स्थिति है और कोई तनाव नहीं है। सभी जगहों पर पुलिस तैनात है।

कमिश्नर ने बताया कि हिंसा के दौरान कुछ युवाओं ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की, लेकिन इस मामले में पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि हिंसा के दौरान कुछ लोगों ने मस्जिद पर पथराव करने की कोशिश की थी, जिनकी पहचान सीसीटीवी फुटेज से की जा रही है।

पुलिस ने इस तरह की हरकत करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का फैसला लिया है। कमिश्नर ने यह भी स्पष्ट किया कि हिंसा में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। उन पर रासूका तक लगाया जाएगा।  

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार, मृतकों की मौत देसी बंदूक से हुई है। पुलिस जांच कर रही है कि इस हिंसा के पीछे किसका हाथ था। कमिश्नर ने आश्वासन दिया कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए पूरी तैयारी की गई है और भविष्य में ऐसी कोई घटना नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने हिंसा में युवाओं के शामिल होने पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि यह उकसावे के बाद माैके पर पहुंचे। 

मुरादाबाद मंडलायुक्त अंजनेय कुमार सिंह ने कहा कि फिलहाल स्थिति शांत है। उन्होंने बताया कि हिंसा के मामले में जांच जारी है और कई एफआईआर दर्ज की गई हैं।

मंडलायुक्त ने कहा, “सपा सांसद जिआउर्रहमान बर्क और स्थानीय विधायक के बेटे पर भीड़ को उकसाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। हिंसा में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि घायलों का इलाज चल रहा है।

उन्होंने सख्त कार्रवाई का आश्वासन देते हुए कहा कि अगर जरूरत पड़ी, तो दोषियों पर एनएसए (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) भी लगाया जाएगा। प्रशासन ने हालात को नियंत्रण में रखने के लिए सख्त कदम उठाए हैं।

संभल में पत्थरबाजी की घटना के बाद पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि हिंसा के मामले में कुल सात एफआईआर दर्ज की गई हैं। इसमें लगभग 2500 लोगों को आरोपी बनाया गया है।

उन्होंने कहा कि हिंसा में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। और जांच के आधार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने यह भी बताया कि समाजवादी पार्टी के सांसद जिआउर्रहमान बर्क के खिलाफ भी हिंसा भड़काने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि घटना के दौरान उनका क्या भूमिका रही।

इंटरनेट सेवाएं अगले 24 घंटे के लिए बंद 

हिंसा के बाद सोमवार सुबह डीआईजी मुरादाबाद रेंज मुनिराज जी के नेतृत्व में पुलिस बल ने हिंसा प्रभावित इलाकों में फ्लैग मार्च किया। शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर बैरिकेडिंग की गई है और प्रवेश मार्गों पर भारी पुलिस बल तैनात है।

शहर में सन्नाटा पसरा हुआ है, और सुरक्षा के लिहाज से प्रशासन ने सभी आवश्यक कदम उठाए हैं। हिंसा के बाद संभल में इंटरनेट सेवाएं अगले चाैबीस घंटे के लिए बंद कर दी गई हैं।

सपा सांसद और विधायक के बेटे के खिलाफ FIR दर्ज; दंगा भड़काने का आरोप 

पुलिस ने पूरे मामले को लेकर संभल कोतवाली में एफआईआर दर्ज की है। एफआईआर में सपा सांसद जिया उर रहमान और विधायक इकबाल महमूद के बेटे सुहेल इकबाल के खिलाफ साजिश का मुकदमा दर्ज किया गया है।

दरअसल, रविवार को जिले में हुए बवाल के बाद संभल कोतवाली में दंगे को लेकर FIR दर्ज की गई है। इसमें सुनियोजित साजिश, दंगा भड़काने और भीड़ इक्कठा करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

बता दें कि समाजवादी पार्टी के स्थानीय सांसद जिया उर रहमान और विधायक इकबाल महमूद के बेटे सुहेल इकबाल के खिलाफ साजिश का मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके साथ ही पुलिस के हाथ दंगा भड़काने वाले कुछ वीडियो पोस्ट भी लगे हैं, जिनकी जांच की जा रही है।