बद्दी – अवैध कब्जा धारकों के हटाए गए अतिक्रमण
“हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के तहत साई मार्ग पर प्रतिदिन घंटों जाम रहता था, जिसको लेकर प्रशासन को लगातार शिकायतें मिल रही थी। जिस पर प्रशासन की ओर से पहले शनिवार को लोगों को अवैध कब्जे हटाने को लेकर सख्त निर्देश दिए थे”
बद्दी 25 / 11 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट
लेकिन फिर भी उसके बावजूद लोगों ने अपने अवैध कब्जे नहीं हटाए। जिसको लेकर अब एसडीएम बद्दी विवेक महाजन और नगर परिषद एवं पुलिस की टीम ने एक जॉइंट ऑपरेशन शुरू किया।
जिसके चलते सोमवार सुबह से ही बद्दी लाइटों से लेकर बद्दी के वर्धमान चौक तक ऑपरेशन चलाया गया। जिसके चलते अब सैकडों अवैध कब्जे प्रशासन की ओर से हटाए गए हैं।
प्रशासन ने सभी अवैध कब्जा धारकों पर कार्रवाई करते हुए बताया कि जो भी सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे किए गए थे उस सामान को उठाकर कब्जे में ले लिया है और अब प्रशासन की ओर से उन अवैध कब्जा धारकों पर भी बड़ी कार्रवाई की बात कही गई है।











