विदेश मंत्री एस. जयशंकर की कुवैत यात्रा – पीएम से मुलाकात में भारत-कुवैत संबंधों पर चर्चा

“फोटो – प्रसार भारती “

“भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कुवैत के एक दिवसीय दौरे पर प्रधानमंत्री शेख अहमद अब्दुल्ला अल-अहमद अल-जबर अल-सबा से मुलाकात की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शुभकामनाएं दीं और भारत-कुवैत संबंधों को मजबूत करने के उनके दृष्टिकोण की सराहना की”

नई दिल्ली, 18 अगस्त 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट

भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर एक दिवसीय दौरे पर रविवार को कुवैत पहुंचे। जहां उन्होंने कुवैत के प्रधानमंत्री शेख अहमद अब्दुल्ला अल-अहमद अल-जबर अल-सबा से मुलाकात करके खुशी जाहिर की।

विदेश मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से उन्हें शुभकामनाएं दीं। एस. जयशंकर ने भारत कुवैत संबंधों को मजबूत करने को लेकर उनके दृष्टिकोण की भी सराहना की।