राज्य मंत्री गिरीशचंद यादव के प्रयास से जल्द शुरू हो सकती है सद्भावना पुल से शास्त्री ब्रिज तक पक्के घाटों के निर्माण की कवायद

“जनपद जौनपुर में जल्द ही पर्यटन के विकास को पंख लग सकेंगे। आदि गंगा गोमती के किनारों को चमकाने की तैयारी जोरो पर चल है। अभी कुछ काम तो चल रहा है, बाकी बचे शास्त्री पुल से सद्भावना पुल तक दोनों तरफ पक्का घाट बनाने के लिए राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने पहल की है। उनके प्रयास पर केंद्र सरकार ने प्रसाद योजना के तहत राज्य सरकार ने प्रस्ताव मांगा है। सबकुछ ठीक ठाक रहा तो नए साल यानी 2025 में इस पर भी काम शुरू होगा”

जौनपुर 28 / 11 / 2024 वरुण यादव की रिपोर्ट 

इससे पर्यटन को भी पंख लगेंगे। सद्भावना पुल से लेकर शास्त्री पुल के बीच बनने वाले घाट से निश्चित तौर पर गोमती नदी की अविरल धारा लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेगी। इसके पहले शास्त्री पुल के दोनों तरफ खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री गिरीश चन्द्र यादव की पहल पर ही घाट का निर्माण हुआ है। मौजूदा समय में अभी निर्माण चल भी रहा है। 

आदि गंगा गोमती के घाटों को सुंदर बनाने, पक्का बनाने के लिए राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव की तरफ से की गई पहल पर भारत सरकार के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह सेखावत का पत्र भी आया है। 28 अक्तूबर को जारी इस पत्र में केंद्रीय मंत्री ने भरोसा दिया है प्रसाद योजना में शामिल करते हुए राज्य सरकार को पत्र लिखकर प्रस्ताव मांगा गया है। ताकि नियमों के तहत इस पर आगे की प्रक्रिया बढ़ायी जा सके।

शहर के बीचो बीच बहती है गोमती की धारा

पीलीभीत जिले के गोमत ताल से निकलने वाली गोमती नदी उत्तर प्रदेश के सात जनपदों से होगर बहती है। जौनपुर में यह नदी शहर के बीचो बीच बहती है। शहर का आधा हिस्सा नदी के इस तरफ और आधा हिस्सा नदी के उस तरफ बसा है। करीब 960 किलोमीटर लंबी यह नदी गाजीपुर जिले में सदैपुर के पास गंगा नदी में मिलती है। शहर के बीचोबीच होने के कारण यह आकर्षण का केंद्र है। अब यहां गंगा आरती की तर्ज पर गोमती आरती भी होती है।

“पर्यटन को पंख लगे, गोमती के किनारे सुंदर घाट हो इसके लिए प्रस्ताव दिया था। उसे प्रसाद योजना में शामिल किया गया है। यूपी प्रोजेक्ट्स कार्पोरेशन लिमिटेड यूनिट-वाराणसी ने इस काम के लिए करीब 50 करोड़ रुपये का डीपीआर तैयार किया है। हालांकि अभी इसमें कुछ संशोधन होगा। पूरी उम्मीद है कि जल्दी ही इसपर कुछ अच्छी सूचना आएगी। गिरीश चन्द्र यादव, राज्यमंत्री- खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री

Santosh SETH

Recent Posts

गृह मंत्रालय : शहजाद भट्टी नेटवर्क UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित

गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…

6 hours ago

PMAY-U 2.0: 1.25 करोड़ घर स्वीकृत, महिलाओं के नाम हुए 1 करोड़ मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…

18 hours ago

होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार

NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…

18 hours ago

कैबिनेट का बड़ा फैसला : EPFO वेतन सीमा बढ़कर हुई ₹25,000

EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000, 51 लाख नए कर्मचारियों…

18 hours ago

लोलार्क छठ: वाराणसी के प्राचीन कुंड में संतान प्राप्ति के लिए उमड़ी आस्था

लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…

1 day ago

मेरठ में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर चला बुलडोजर, 6 व्यावसायिक भवन ध्वस्त

मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…

1 day ago