Categories: Business

मुंगराबादशाहपुर – कार से टकराने के बाद बाइक बनी आग का गोला, दो की मौत

“जनपद की सीमा से सटे फतनपुर क्षेत्र (प्रतापगढ़) में सेनापुर गांव के पास बुधवार को कार से टकराने के बाद बाइक आग का गोला बन गई। हादसे में बुरी तरह झुलसे दो लोगों की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। खबर मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया”

मुंगराबादशाहपुर 28 / 11 / 2024 अब्दुल हई की रिपोर्ट 

बताते हैं कि मुंगराबादशाहपुर निवासी 35 वर्षीय फजल और 27 वर्षीय अयान बुधवार को रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। दोनों सेनापुर गांव (प्रतापगढ़) में पेट्रोल पंप के पास पहुंचे ही थे कि उनकी बाइक तेज रफ्तार कार से टकरा गई।

टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बाइक आग का गोला बन गई। लोग जब तक कुछ समझ पाते तब तक दोनों युवक बुरी तरह झुलस गए। आनन-फानन में उन्हें गंभीर हाल में अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान दोनों युवकों की मौत हो गई।

उधर, कार चालक बृजेश यादव फतनपुर क्षेत्र (प्रतापगढ़) से रिश्तेदार के साथ मछलीशहर जा रहे थे। हादसे में उन्हें भी हल्की-फुल्की चोट आई। पुलिस ने दोनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खबर मिलने के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।

Santosh SETH

Recent Posts

गृह मंत्रालय : शहजाद भट्टी नेटवर्क UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित

गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…

7 hours ago

PMAY-U 2.0: 1.25 करोड़ घर स्वीकृत, महिलाओं के नाम हुए 1 करोड़ मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…

19 hours ago

होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार

NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…

19 hours ago

कैबिनेट का बड़ा फैसला : EPFO वेतन सीमा बढ़कर हुई ₹25,000

EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000, 51 लाख नए कर्मचारियों…

19 hours ago

लोलार्क छठ: वाराणसी के प्राचीन कुंड में संतान प्राप्ति के लिए उमड़ी आस्था

लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…

1 day ago

मेरठ में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर चला बुलडोजर, 6 व्यावसायिक भवन ध्वस्त

मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…

1 day ago