“हनुमानगढ़ जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक को आज एक अज्ञात व्यक्ति एक पत्र थमा गया जिसको स्टेशन अधीक्षक ने खोलकर पढ़ा तो उनके होश उड़ गए। चिट्ठी में राजस्थान के कई रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी”
नई दिल्ली 02 / 10 / 2024 मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार
राजस्थान के कई रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा और बढ़ा दी गई है।
रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी भरी चिट्ठी हनुमानगढ़ जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक को मिली। इस चिट्ठी में रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।
अज्ञात शख्स ने सौंपी चिट्ठी
दरअसल, हनुमागढ़ रेलवे स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक को बुधवार सुबह एक अज्ञात शख्स एक चिट्ठी सौंपकर चला गया। स्टेशन अधीक्षक ने जब चिट्ठी खोलकर पढ़ी तो उनके होश उड़ गए।
यह चिट्ठी जैश ए मोहम्मद आतंकी संगठन के नाम से थी और इसमें हनुमानगढ़ जंक्शन रेलवे स्टेशन सहित राजस्थान के कई रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई ।
इन स्टेशनों को उड़ाने की दी धमकी
इस चिट्ठी में श्रीगंगानगर, बीकानेर, जोधपुर, कोटा, बूंदी, उदयपुर, जयपुर आदि रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।
इसके बाद रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा और पुख्ता कर दी गई। बीएसएफ जवानों ने जीआरपी और आरपीएफ पुलिस के साथ स्टेशन की तलाशी ली मगर कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…
मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…
मक्का के आसमान में मंडराया ड्रोन का खतरा, सऊदी ने किया नष्ट; हूतियों के हमलों…
UPI और डिजिटल पेमेंट पर बड़ा फैसला: 15 अक्टूबर से लागू होगा MDR शुल्क, आम…
योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: 23 प्रस्तावों पर मुहर, इथेनॉल प्लांट, स्मार्ट स्कूल और मकान…
प्रयागराज: थाने से चंद कदमों की दूरी पर सपा नेता पवन यादव की गोली मारकर…