नई दिल्ली 15 / 09 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट
गृह मंत्रालय के तहत राजभाषा विभाग ने 1975 में अपनी स्थापना के बाद से आधिकारिक मामलों में हिंदी के उपयोग को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
इस महत्वपूर्ण मील के पत्थर का सम्मान करते हुए केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने 14 सितंबर, 2024 को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित एक भव्य समारोह में हिंदी के आधिकारिक भाषा के रूप में 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक स्मारक डाक टिकट जारी किया।
इस अवसर पर केंद्रीय संचार एवं उत्तरी क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने कहा, “आज हिंदी भाषा के भारत की राजभाषा बनने के 75 वर्ष पूरे होने के ऐतिहासिक अवसर पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने एक स्मारक डाक टिकट जारी किया है।
यह टिकट भारत की संस्कृति और इतिहास को आगे बढ़ाने में हिंदी भाषा के योगदान के उत्सव का प्रतीक है और यह एक नए और विकसित भारत के निर्माण में इसकी भूमिका पर भी प्रकाश डालता है।
मुझे विश्वास है कि यह टिकट हमें देश और दुनिया भर में एकता और शांति सुनिश्चित करने में ‘हिंदी’ के महत्व के बारे में याद दिलाता रहेगा। जय हिंद!”
डाक विभाग का यह स्मारक डाक टिकट देश को एकजुट करने और विविध भाषाई समुदायों की सेवा करने में हिंदी की स्थायी भूमिका को श्रद्धांजलि है। यह पिछले 75 वर्षों में देश के प्रशासनिक और सांस्कृतिक परिदृश्य में हिंदी की महत्वपूर्ण यात्रा का जश्न मनाता है।
जनाधार बढ़ाने के लिए CPI(M) का नया प्रयोग: स्वतंत्रता दिवस पर कोलकाता में 80 स्थानों…
कश्मीरी पंडितों के हत्यारों की अब खैर नहीं! SIA ने खोली 36 साल पुरानी फाइलें,…
पाकिस्तान का आतंकी चेहरा फिर बेनकाब: पूर्व मंत्री शेख रशीद ने LeT आतंकियों संग साझा…
माओ के 'फाइव फिंगर्स प्लान' पर काम कर रहा है चीन? अरुणाचल और लद्दाख पर…
बांग्लादेश में गहराया ऊर्जा संकट: दुकानें अब सिर्फ रात 8 बजे तक खुलेंगी, भारत से…
बलूचिस्तान की आजादी की मांग ने पकड़ा जोर: बलूच नेता ने की 'रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान'…