नई दिल्ली: ट्रूथ ओर डेयर… ये गेम शायद आपने भी खेला होगा। अगर नहीं खेला तो हम आपको बता देते हैं कि इसमें क्या होता है। कुछ दोस्त घेरा बनाकर बैठते हैं और फिर इनके बीच में एक खाली बोतल को लिटाकर घुमाया जाता है। अब जिस दोस्त की तरफ बोतल का मुंह आकर रुकता है, उसे दो विकल्प दिए जाते हैं। पहला ट्रूथ, यानी उसे किसी सवाल का एकदम सच जवाब देना होगा। और दूसरा डेयर, यानी कुछ ऐसा करके दिखाना होगा, जिसे करने के लिए बहुत हिम्मत चाहिए। लेकिन, जो कहानी हम आपको बताने जा रहे हैं, उसमें एक पति ने इस गेम के नाम पर अपनी ही पत्नी के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं।
इस कहानी की शुरुआत होती है उत्तराखंड के देहरादून से, जब अलीशा (बदला हुआ नाम) की मुलाकात अभय (बदला हुआ नाम) से हुई। वो साल 2011 था, जब एक सोशल इवेंट के दौरान अलीशा और अभय मिले और एक दूसरे को दिल दे बैठे। अलीशा विजुअल इफेक्ट्स आर्टिस्ट के तौर पर काम करती थी और अभय एक इंटरनेशनल एयरलाइन में पायलट था। दोनों के बीच अगले आठ सालों तक बातचीत और मुलाकातों का ये सिलसिला चलता रहा। 2019 में अभय और अलीशा ने शादी कर ली और दोनों कोलकाता आ गए। कुछ दिन यहां रहने के बाद ये दोनों मुंबई में शिफ्ट हो गए।
मुंबई में अलीशा को फिल्मों में विजुअल इफेक्ट्स आर्टिस्ट के तौर पर काम मिल गया। कुछ समय तक दोनों के बीच सबकुछ ठीक रहा, लेकिन इसके बाद चीजें बदलने लगीं। अभय अक्सर पार्टी के लिए अपने दोस्तों को घर बुलाता और इसके बाद ट्रूथ ओर डेयर गेम खेलता। इस गेम में अभय अपने दोस्तों के सामने ही अलीशा से अश्लील मांग पूरी करने के लिए कहता। दरअसल, गेम के दौरान जब बोतल का मुंह अलीशा की तरफ आकर रुकता, तो अभय डेयर के नाम पर उससे अपने दोस्तों के सामने ही कपड़े उतारने के लिए कहता।
शुरू में अलीशा को लगा कि उसका पति मजाक कर रहा है, लेकिन जब अभय ने जबरन उससे ऐसा करने को कहा, तो उसे असलियत का अंदाजा हुआ। अलीशा जब दोस्तों के सामने कपड़े उताारने से मना करती, तो अभय उसके साथ मारपीट करता। अपनी शादीशुदा जिंदगी में अलीशा पांच साल तक ये हैवानियत सहती रहती। उसने जब-जब मुंह खोला, उसे जुल्म सहने पड़े। हाल ही में जब दोनों गुजरात के खोराज में शिफ्ट हुए तो अलीशा ने तय किया कि अब वो खामोश नहीं रहेगी। अलीशा ने इस मामले को लेकर गुजरात की अडालज पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई है।
अपनी शिकायत में अलीशा ने अभय केऊ पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस का कहना है कि वो मामले की जांच कर सख्त एक्शन लेगी। अडालज पुलिस थाने के एसएचओ इंस्पेक्टर केबी शंखला ने कहा कि उन्हें महिला की शिकायत मिली है। उसने 2019 के बाद से अपने पति पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। मामले में एफआईआर दर्ज हो चुकी है और जल्द ही बयान रिकॉर्ड किए जाएंगे।
जौनपुर: जनसहभागिता से ही सफल होगा स्वगणना अभियान, 7 से 21 मई तक चलेगा विशेष…
हिमाचल बस हादसा: चलती बस के ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, सड़क पर पलटी बस,…
जौनपुर: खेतासराय में दूल्हे के हत्यारों को पनाह देने वाले 8 सहयोगी गिरफ्तार, मुख्य आरोपियों…
जौनपुर में आम आदमी पार्टी का हल्ला बोल: स्मार्ट मीटर के विरोध में सड़कों पर…
दिल्ली के विवेक विहार में दर्दनाक अग्निकांड: 4 मंजिला इमारत में आग लगने से 9…
5 राज्यों के चुनाव नतीजों के साथ ही राष्ट्रीय राजनीति में बड़े उलटफेर की आहट:…