“गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर पुलिस विभाग में शौर्य और कर्तव्य निष्ठा का जश्न मनाया गया”
लखनऊ | The Politics Again संतोष सेठ की रिपोर्ट
पुलिस महानिदेशक (DGP) ने प्रदेश के 715 पुलिसकर्मियों को उनके अदम्य साहस और उत्कृष्ट सेवा अभिलेख के लिए सम्मानित किया है। इस वर्ष विशेष रूप से स्पेशल टास्क फोर्स (STF) का दबदबा रहा, जिसे कुल 71 पदक प्राप्त हुए हैं।
DGP ने शौर्य (Gallantry) के आधार पर 11 जांबाज अफसरों को ‘प्लेटिनम प्रशंसा चिन्ह’ से नवाजा है। इनमें प्रमुख आईपीएस अधिकारी शामिल हैं:
प्लेटिनम चिन्ह: आईपीएस शिवहरि मीना, रामबदन सिंह, जयप्रकाश सिंह, अरुण कुमार सिंह और अमृता मिश्रा।
स्वर्ण प्रशंसा चिन्ह: शौर्य के लिए 68 पुलिसकर्मियों को यह सम्मान मिला, जिनमें आईपीएस सौरभ दीक्षित, रवि शंकर निम, अंकुर अग्रवाल, इलामारन जी. और श्रद्धा नरेंद्र पांडेय शामिल हैं।
शौर्य के आधार पर सबसे अधिक 317 पुलिसकर्मियों को DGP का ‘रजत प्रशंसा चिन्ह’ दिया गया। इस सूची में आईपीएस मोहम्मद इमरान, अर्पित विजयवर्गीय, मानुष पारीक, पाटिल निमिष, नीतू, अक्षय महाडिक, अंजलि विश्वकर्मा, आदित्य बंसल और चिराग जैन जैसे युवा अधिकारी शामिल हैं।
उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह: सेवा अभिलेख के आधार पर 43 और शौर्य के आधार पर 4 पुलिसकर्मी।
सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह: सेवा अभिलेख के आधार पर 180 और शौर्य के आधार पर 18 पुलिसकर्मी।
स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने इस बार कुल 71 पदक अपने नाम किए हैं। इनमें 14 राष्ट्रपति का वीरता पदक और 11 गृह मंत्रालय का अति उत्कृष्ट सेवा पदक शामिल हैं।
एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश ने एसटीएफ की इस उपलब्धि पर पूरी टीम को बधाई दी है।
फायर सर्विस के चार कर्मियों—नसीरुद्दीन खान, अरुण कुमार सिंह, गुलाब प्रसाद और लल्लन राम—को सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक मिला है।
वहीं, होमगार्ड के आशुतोष कुमार और मुनव्वर सुल्ताना को भी राष्ट्रपति के पुलिस पदक से सम्मानित किया गया।
जौनपुर में दिल दहलाने वाली वारदात: 'सगड़ी' ले जाने के विवाद में छोटे भाई ने…
पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव में शुक्रवार को ममता बनर्जी के साथ बड़ा खेला…
UNSC में ईरान को लेकर अमेरिका बनाम रूस-चीन टकराव: वीटो से गिरा अमेरिकी प्रस्ताव, परमाणु…
TMC में बड़ी बगावत का असर: चुनाव आयोग ने 'फूल और घास' चुनाव चिह्न और…
दिल्ली: स्वरूप नगर में ब्लाइंड गैंगरेप-मर्डर केस का 72 घंटे में खुलासा, परिचित ने ही…
गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…