महाराष्ट्र – ब्रेस्ट मिल्क बैंक में 43000 माओं ने जमा किया 4000 लीटर दूध, जानें कैसे बच रही नवजातों की जान

“सांकेतिक चित्र”

“बीएमसी के सायन अस्पताल में मौजूद मिल्क बैंक में 43 हजार से अधिक स्तनपान कराने वाली माताओं ने मिल्क डोनेट कर 10,000 से भी अधिक बच्चों के पोषण करने में मदद की और उनकी जान बचाई है।

इस अमृत दान में मिल्क बैंक का अहम योगदान रहा है जो माताओं में जागरूकता बढ़ाने और उन्हें दूध दान के लिए प्रोत्साहित कर रही है”

मुंबई 05/08/2024 (एजेंसी)

जन्म के समय कम वजन वाले नवजात शिशुओं की मृत्यु दर को कम करने में दूध दान का योगदान बहुत मूल्यवान होता है। बीएमसी स्वास्थ्य विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार, साल 2019 से 2024 तक यानी पिछले पांच वर्षों में कुल 51 हजार 214 माताओं को दुग्ध दान हेतु परामर्श दिया गया।

इनमें से 43 हजार 412 माताओं ने दूध दान किया है। इस दुग्ध दान से 4 हजार 184 लीटर दूध एकत्रित हुआ। जन्म के समय कम वजन और अपर्याप्त वृद्धि वाले कुल 10 हजार 523 नवजात शिशुओं को यह दूध उपलब्ध कराया गया।

इसके अलावा, यह दूध प्रसवोत्तर जटिलताओं के कारण स्तनपान करने में असमर्थ नवजात शिशुओं को भी पिलाया जाता है।

अपर्याप्त विकास और जन्म के समय कम वजन वाले शिशुओं को इस अस्पताल की नवजात गहन देखभाल इकाई में मातृ दूध बैंक के माध्यम से दूध की आपूर्ति की जाती है।

अस्पताल में हर साल औसतन 10,000 से 12,000 बच्चे पैदा होते हैं। इनमें से 1500 से 2000 नवजात शिशुओं को इस मातृ दुग्ध बैंक के माध्यम से दूध की आपूर्ति की जाती है।

Santosh SETH

Recent Posts

ब्रिक्स बैठक: साझा मुद्रा का जिक्र नहीं, स्थानीय मुद्रा और UPI पर जोर

ब्रिक्स बैठक: साझा मुद्रा या 'डी-डॉलराइजेशन' का जिक्र नहीं, स्थानीय मुद्राओं में व्यापार और UPI…

2 hours ago

ब्रिक्स 2026: जिनपिंग का मध्य पूर्व में शांति का आह्वान, टैरिफ का विरोध

ब्रिक्स 2026: शी जिनपिंग का मध्य पूर्व में शांतिदूत बनने का आह्वान, मनमाने टैरिफ और…

3 hours ago

ब्रिक्स 2026: ईरान ने दी अमेरिका को चेतावनी, ट्रंप बोले- जल्द खत्म होगा युद्ध

ब्रिक्स समिट 2026: ईरान ने अमेरिका-इज़राइल को ललकारा, समुद्री जंग तेज और ट्रंप ने किया…

3 hours ago

ब्रिक्स 2026: भारत की सफल कूटनीति से इस्लामाबाद में सन्नाटा

ब्रिक्स 2026: नई दिल्ली में वैश्विक दिग्गजों का जमावड़ा, भारत की कूटनीतिक ताकत देख पाकिस्तान…

9 hours ago

ब्रिक्स 2026: पीएम मोदी का मंत्र, पिरामिड नहीं साझेदारी का मंच बने दुनिया

ब्रिक्स समिट 2026: 20वें वर्ष में BRICS, पीएम मोदी ने दिया 'विशेषाधिकार के पिरामिड' को…

9 hours ago

ब्रिक्स 2026: पीएम मोदी का 10-सूत्रीय रोडमैप, रूल-मेकर बने ग्लोबल साउथ

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026: पीएम मोदी का 10-सूत्रीय रोडमैप, 'रूल-टेकर नहीं, रूल-मेकर बने ग्लोबल साउथ'…

9 hours ago