मऊ – सपा विधायक ने SDM को जबरन गाड़ी में बैठाया

“समाजवादी पार्टी ने घोसी में किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड में डायरेक्टर पद पर हुए चुनाव में अनियमित का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। प्रत्याशी व अन्य सपा नेता जिला अध्यक्ष दूधनाथ यादव के नेतृत्व में धरने पर बैठ गए”

मऊ 19 / 10 / 2024 वरिष्ठ संवाददाता वरुण यादव की रिपोर्ट 

सपा और बीजेपी के प्रत्याशियों के बीच पर्ची (लॉटरी सिस्टम) से चुनाव हुआ जिसमें कि भाजपा प्रत्याशी जनार्दन सिंह विजयी घोषित किए गए। इससे नाराज सपा के कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया।

एसडीएम से बदसलूकी का लगा आरोप

हंगामा शांत कराने पहुंचे घोसी के एसडीएम राजेश अग्रवाल को सपा विधायक सुधाकर सिंह ने उनका बांह पड़कर जबरदस्ती गाड़ी में बैठा दिया।

उन्हें कुछ ना बोलने की हिदायत दी। बार-बार वह मुंह पर उंगली को रखकर एसडीएम को धमकी भरे लहजे में इशारे करते रहे। यह घटना कैमरे में कैद भी हो गई।

सपा कार्यकर्ता ने भी एसडीएम को धमकाया

सपा विधायक द्वारा एसडीएम को गाड़ी में बिठाये जाने के बाद एक सपा कार्यकर्ता उनकी गाड़ी के सामने आकर एसडीएम को बार-बार धमकता रहा और यह बोलता रहा “नशा उतर जाई”! यानी सब नशा उतर जाएगा। यह घटना भी वहां पर मौके पर मौजूद कैमरों में कैद हो गई।

दरअसल मऊ जनपद के घोसी चीनी मिल में डायरेक्टर पद के चुनाव चल रहे हैं जिसमें 9 डायरेक्टर पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं। एक डायरेक्टर के पद पर सपा और भाजपा के उम्मीदवारों का रोचक मुकाबला हो गया।

दोनों प्रत्याशियों को 9–9 वोट मिले और मुकाबला टाई हो गया। जिस पर देर रात गहमा गहमी चलती रही। प्रशासन ने सुबह में पर्ची के माध्यम से चुनाव करने का निर्णय लिया।

समाजवादी पार्टी के नेता रात में ही चुनाव परिणाम घोषित करने के लिए दबाव बनाने लगे। सपा कार्यकर्ताओं द्वारा हंगामा करने पर निर्वाचन अधिकारी सत्य प्रिय सिंह, सहायक निर्वाचन अधिकारी एसडीएम राजेश अग्रवाल व खंड विकास अधिकारी रमाकांत चुनाव पर बिना कोई निर्णय लिए निकल गए।

चुनाव अधिकारी की मौजूदगी में आज सुबह 10:00 बजे फिर से निर्वाचन की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई जिसमें बराबर-बराबर मत पड़े।

प्रत्याशियों के बीच सर्वसम्मत से निर्णय लेते हुए लॉटरी सिस्टम से आगे चुनाव की सहमति बनी। पर्ची डाले जाने के बाद भाजपा के प्रत्याशी को जीत मिल गई।

Santosh SETH

Recent Posts

गृह मंत्रालय : शहजाद भट्टी नेटवर्क UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित

गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…

17 hours ago

PMAY-U 2.0: 1.25 करोड़ घर स्वीकृत, महिलाओं के नाम हुए 1 करोड़ मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…

1 day ago

होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार

NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…

1 day ago

कैबिनेट का बड़ा फैसला : EPFO वेतन सीमा बढ़कर हुई ₹25,000

EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000, 51 लाख नए कर्मचारियों…

1 day ago

लोलार्क छठ: वाराणसी के प्राचीन कुंड में संतान प्राप्ति के लिए उमड़ी आस्था

लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…

1 day ago

मेरठ में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर चला बुलडोजर, 6 व्यावसायिक भवन ध्वस्त

मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…

1 day ago