Breaking News

बहराइच – हिंसा के आरोपीयो के घर बुलडोजर एक्शन की तैयारी

“बहराइच में दंगे के मुख्य आरोपी अब्दुल हमीद के घर समेत कुल 23 घरों में अवैध निर्माण को लेकर नोटिस लगाया गया है। अवैध निर्माण को हटाने के लिए तीन दिन का समय दिया गया है। ऐसा न करने पर बुलडोजर एक्शन की तैयारी है”

बहराइच 19 / 10 / 2024 वरिष्ठ संवाददाता वरुण यादव की रिपोर्ट 

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में बीते दिनों जमकर हिंसा हुई थी। महराजगंज इलाके में दुर्गा पूजा के बाद विसर्जन के लिए जा रहे लोगों पर पथराव और गोलीबारी में राम गोपाल मिश्रा की मौत हो गई थी।

इस घटना के बाद इलाके में काफी तनाव था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हिंसा और हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं, प्रशासन द्वारा अब इलाके में अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाने की भी तैयारी की जा रही है। बहराइच में दंगे के मुख्य आरोपी अब्दुल हमीद के घर समेत कुल 23 घरों अवैध निर्माण का नोटिस जारी किया गया है।

23 घरों में अवैध निर्माण का नोटिस

PWD विभाग की ओर से बहराइच के महराजगंज बाजार में दंगे के मुख्य आरोपी अब्दुल हमीद के घर समेत कुल 23 घरों में अवैध निर्माण को लेकर नोटिस लगाया गया है।

इस नोटिस में कहा गया है अगर मध्य सड़क से 60 फिट के दायरे में उनका घर है तो निर्माण की परमिशन कॉपी दिखाए अन्यथा अपना निर्माण स्वयं तोड़ें।

3 दिन का वक्त 

प्रशासन की ओर से अवैध निर्माण को हटाने के लिए 3 दिन का वक्त दिया गया है। ये नोटिस 17 October को जारी हुआ है। नोटिस जारी करने की तिथि के अनुसार सभी के पास कल तक का समय है।

परसों से प्रशासन बुलडोजर एक्शन कर सकता है। दंगों के मुख्य आरोपी अब्दुल हमीद के घर में 20 फिट अवैध निर्माण है। कुल 23 घरों में नोटिस लगाए गए हैं जिनमें से 19 घर मुस्लिम और 4 घर हिन्दुओं के हैं।

14 दिन की न्यायिक हिरासत में आरोपी

बहराइच के महाराजगंज में हुए दंगे के मामले में सभी पांच आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इन 5 आरोपियों को भारत-नेपाल बॉर्डर के पास से एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया गया था।

गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मद फ़हीम, मोहम्मद तालीब उर्फ सबलू, मोहम्मद सरफराज, अब्दुल हमीद और मोहम्मद अफजाल शामिल थे। इस घटना में संलिप्त सभी आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NPA) के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Santosh SETH

Recent Posts

गृह मंत्रालय : शहजाद भट्टी नेटवर्क UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित

गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…

17 hours ago

PMAY-U 2.0: 1.25 करोड़ घर स्वीकृत, महिलाओं के नाम हुए 1 करोड़ मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…

1 day ago

होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार

NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…

1 day ago

कैबिनेट का बड़ा फैसला : EPFO वेतन सीमा बढ़कर हुई ₹25,000

EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000, 51 लाख नए कर्मचारियों…

1 day ago

लोलार्क छठ: वाराणसी के प्राचीन कुंड में संतान प्राप्ति के लिए उमड़ी आस्था

लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…

1 day ago

मेरठ में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर चला बुलडोजर, 6 व्यावसायिक भवन ध्वस्त

मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…

1 day ago