मंडी – शुरू हुई 9 मील में लैंडस्लाइड एरिया की जियोटैग इन्वेस्टिगेशन

“चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर मंडी जिला में 9 मील के पास दरकती पहाड़ी का समाधान खोजने का कार्य शुरू हो गया है। एनएचएआई ने इसकी जियोटैगिंग इन्वेस्टिगेशन करवाना शुरू कर दिया है”
मंडी 18 / 10 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट
इस इन्वेस्टिगेशन के बाद यह पता चल पाएगा कि भविष्य में यहां पर दरकते पहाड़ को रोकने के प्रयास किए जाने चाहिए, सड़क को चौड़ा करने या फिर पुल बनाने की तरफ आगे बढ़ना चाहिए।
बता दें कि 9 मील का स्थान एनएचएआई के परेशानी का सबब बन गया है। हालांकि गत वर्ष 6 और 7 मील भी परेशानी पैदा कर चुके हैं लेकिन वहां पर एनएचएआई ने पहले ही टनल निर्माण की संभावनाएं तलाशना शुरू कर दिया है।
लेकिन इस बार 9 मील के दरकते पहाड़ ने एनएचएआई के सामने एक और मुसीबत खड़ी कर दी है। अब इसके समाधान के लिए एनएचएआई ने जियोटैग इन्वेस्टिगेशन करवाना शुरू कर दिया है।
एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर वरूण चारी ने बताया कि जियोटैग इन्वेस्टिगेशन की रिपोर्ट के बाद ही यह तय हो पाएगा कि मौके पर क्या करना बेहतर रहेगा।
अभी यहां तीन विकल्प हैं जिनमें पहला दरकती पहाड़ी को स्टेबल करना, दूसरा मौजूदा सड़क को चौड़ा करना और तीसरा यहां पर पुल बनाना है। जो रिपोर्ट आएगी उसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि मंडी से पंडोह के बीच इस बार 9 मील वाले प्वाइंट पर सबसे ज्यादा लैंडस्लाइड की घटनाएं देखने को मिली। यहां कई वाहन पहाड़ी से गिरे मलबे की चपेट में आए।
एचआरटीसी की एक बस पर तो पहाड़ी से पत्थर तक गिर गए थे। यहां हालत यह हो गए हैं कि सड़क हद से ज्यादा संकरी हो गई है। इसलिए एक समय में एकतरफा ट्रेफिक ही क्रॉस हो पाता है।
एक तरफ दरकता पहाड़ है तो दूसरी तरफ ब्यास नदी की ओर ले जाने वाली गहरी खाई। यदि यहां सड़क का मौजूदा हिस्सा जरा सा भी धंसता है तो फिर हाईवे पर यातायात पूरी तरह से बंद भी हो सकता है।
हालांकि अब बरसात का मौसम समाप्त हो गया है लेकिन यहां पर खतरा लगातार बना हुआ है। ऐसे में इसका स्थायी समाधान बेहद जरूरी है और इस तरफ एनएचएआई ने कार्य करना शुरू भी कर दिया है।
Santosh SETH

Recent Posts

गृह मंत्रालय : शहजाद भट्टी नेटवर्क UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित

गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…

16 hours ago

PMAY-U 2.0: 1.25 करोड़ घर स्वीकृत, महिलाओं के नाम हुए 1 करोड़ मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…

1 day ago

होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार

NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…

1 day ago

कैबिनेट का बड़ा फैसला : EPFO वेतन सीमा बढ़कर हुई ₹25,000

EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000, 51 लाख नए कर्मचारियों…

1 day ago

लोलार्क छठ: वाराणसी के प्राचीन कुंड में संतान प्राप्ति के लिए उमड़ी आस्था

लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…

1 day ago

मेरठ में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर चला बुलडोजर, 6 व्यावसायिक भवन ध्वस्त

मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…

1 day ago