“प्रयागराज जंक्शन यार्ड की रिमॉडलिंग के लिए रेलवे का मेगा ब्लॉक शुक्रवार 18 अक्तूबर से शुरू हो रहा है। इस वजह से अगले चार दिन वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली दोनों वंदे भारत ट्रेन प्रयागराज जंक्शन नहीं आएंगी”
प्रयागराज 18 / 10 / 2024 सुनील राव की रिपोर्ट
इसके अलावा प्रयागराज से नई दिल्ली जाने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस का संचालन 18 से 21 अक्तूबर तक सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन से ही होगा। यह ट्रेन प्रयागराज जंक्शन नहीं आएगी।
दरअसल महाकुंभ के दौरान ट्रेनों के सुगम आवागमन के लिए रेलवे द्वारा प्रयागराज यार्ड की रिमॉडलिंग की जा रही है। इस वजह से प्रयागराज जंक्शन पर आने वाली 69 ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है।
फिलहाल वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली दोनों वंदे भारत का प्रयागराज जंक्शन पर 18 से 21 अक्तूबर तक आगमन-प्रस्थान नहीं होगा।
वाराणसी से दोनों वंदे भारत वाया लखनऊ, कानपुर होकर संचालित होंगी। इसके अलावा आगरा-वाराणसी वंदे भारत 19 से 21 अक्तूबर तक प्रयागराज जंक्शन नहीं आएगी।
गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…
प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…
NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…
EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000, 51 लाख नए कर्मचारियों…
लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…
मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…