“बिहार कोकिला शारदा सिन्हा को लोग आज नम आंखों से अंतिम विदाई दे रहे हैं। पटना के राजेंद्र नगर आवास पर अंतिम दर्शन करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। सीएम नीतीश कुमार ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प-चक्र अर्पित कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी”
पटना 07 / 11 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट
गुलबी घाट के लिए अंतिम यात्रा निकल चुकी है। बेटे अंशुमान सिन्हा ने उन्हें कांधा दिया। भाजपा के पूर्व सांसद रामकृपाल यादव और विधायक संजीव चौरसिया ने भी कांधा दिया। अंतिम यात्रा में बिहार कोकिला का गाया आखिरी छठ गीत बज रहा है।
राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार होगा। इस दौरान घाट पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, भाजपा के वरीय नेता शामिल हो सकते हैं।
इधर, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज शाम पटना आएंगे। वह स्व. शारदा सिन्हा के राजेन्द्र नगर स्थित घर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे।22 सितंबर को लोकगायिका शारदा सिन्हा के पति ब्रज किशोर सिन्हा का निधन हुआ था। उनका अंतिम संस्कार गुलबी घाट पर ही किया गया था।
बेटे अंशुमान सिन्हा ने बताया कि पिताजी के जाने के बाद मां का मनोबल पूरी तरह टूट चुका था। उन्होंने एक दिन बात ही बात में कहा कि मुझे भी गुलबी घाट में ही अंतिम विदाई दी जाए। इसलिए मां की अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए गुलबी घाट पर ही दाह संस्कार किया जाएगा।
मऊ: 3 किलोमीटर पीछा कर दिनदहाड़े युवक के माथे में मारी गोली, मौत; पल्सर छोड़कर…
यूपी लेखपाल भर्ती: 7,994 पदों के लिए अभिलेख सत्यापन की प्रक्रिया शुरू, 28 हजार से…
आजमगढ़: फूलपुर में गणेश पंडाल से लौट रहे युवकों की कार पेड़ से टकराई, 3…
सऊदी अरब में मिला 11 करोड़ टन यूरेनियम और दुर्लभ खनिजों का भंडार, 'विजन 2030'…
अमेरिका की खुली स्वीकारोक्ति: अंतरिक्ष में तैनात किए घातक हथियार, 'स्पेस वॉर' की आहट से…
दवाओं से परे देखभाल: 'जनऔषधि केंद्रों' पर अब नवजात से लेकर बुजुर्गों तक के लिए…