“बांग्लादेश में पुलिस और छात्र प्रदर्शनकारियों के बीच हिसंक झड़पें जारी हैं। दरअसल, प्रदर्शनकारी छात्र विवादित आरक्षण प्रणाली को समाप्त करने की मांग कर रहे हैं। यहां रविवार शाम छह बजे से कर्फ्यू लगा हुआ है”
बांग्लादेश में आरक्षण के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन लगातार जारी है। यहां रविवार शाम छह बजे से कर्फ्यू लगा हुआ है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अब तक हिंसा में कम से कम 300 लोगों की मौत हो चुकी है।
हालांकि, इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। बिगड़ते हालात को देखते हुए यहां की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने देश छोड़ दिया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबित वह हेलीकॉप्टर से भारत के लिए रवाना हो गई हैं। वहीं, सूत्रों की माने तो पीएम हसीना ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार शेख हसीना अपनी बहन के साथ भारत के लिए रवाना हो गई हैं। लेकिन वहीं अन्य रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि वह लंदन जा सकती हैं।
इससे पहले रॉयटर्स ने एक सूत्र का हवाला देते हुए बताया था कि प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनकी बहन को आधिकारिक आवास से दूर एक सुरक्षित आश्रय में ले जाया गया है।
उसके थोड़ी देर बाद ही एक अन्य रिपोर्ट में बताया गया कि पीएम हसीना भारत के लिए रवाना हो गई हैं। बांग्लादेश के हालात बद से बदतर हो गए हैं। यहां के प्रधानमंत्री आवास में प्रदर्शनकारी घुस गए हैं।
वहीं, देश के सेना प्रमुख वकार-उज-जमां देश को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि शेख हसीना ने पद से इस्तीफा दे दिया है। एक अंतरिम सरकार का गठन करेंगे। देश में जल्द सबकुछ सही हो जाएगा।
हिंसा के बीच सेना की भूमिका
एक सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि इन तनावों के बीच बांग्लादेश के सेना प्रमुख वकार-उज-जमां देश को संबोधित करने वाले हैं। सिविल सेवा नौकरियों के कोटा के खिलाफ पिछले महीने शुरू हुई रैलियां हसीना के 15 साल के कार्यकाल की सबसे गंभीर अशांति में बदल गई हैं और उनके इस्तीफे की व्यापक मांग में बदल गई हैं। वर्तमान हालात बांग्लादेश में अतीत की राजनीतिक उथल-पुथल की गूंज है।
भारत-बांग्लादेश सीमा पर हाई अलर्ट, BSF जवानों की बढ़ाई गई संख्या, डीजी भी कोलकाता पहुंचे
बांग्लादेश की स्थिति काफी उथल-पुथल दिखाई दे रही है। बांग्लादेश में हिंसा और प्रदर्शन का दौर देखा जा रहा है। इसी कड़ी में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे की भी खबर है। साथ ही साथ दावा किया जा रहा है कि वह देश छोड़ चुकी हैं।
वह आर्मी के हेलीकॉप्टर से किसी सुरक्षित जगह प्रस्थान कर चुकी हैं। बांग्लादेश भारत का पड़ोसी देश है। ऐसे में कहीं ना कहीं उसके यहां हो रहे प्रदर्शन पर भारत की निगाह रहने वाली है। साथ ही साथ भारत के पूर्वी हिस्से के लिए यह चिंता की बात है।
यही कारण है कि बीएसएफ ने बांग्लादेश बॉर्डर पर अपनी अलर्ट बढ़ा दी है। इसके अलावा बॉर्डर पर जवानों की भी संख्या में वृद्धि की गई है।
जानकारी जो सामने आ रही है उसके मुताबिक बांग्लादेश में कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए बीएसएफ ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर हाई अलर्ट जारी किया है।
बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, बीएसएफ डीजी भी कोलकाता पहुंच गए हैं।बांग्लादेश में कोटा सुधारों के खिलाफ छात्रों के विरोध प्रदर्शन में हिंसक झड़पों के कारण 100 से अधिक लोग मारे गए। देश की राजधानी ढाका सहित अन्य हिस्सों में सेना तैनात कर दी गई है।
ब्रिक्स बैठक: साझा मुद्रा या 'डी-डॉलराइजेशन' का जिक्र नहीं, स्थानीय मुद्राओं में व्यापार और UPI…
ब्रिक्स 2026: शी जिनपिंग का मध्य पूर्व में शांतिदूत बनने का आह्वान, मनमाने टैरिफ और…
ब्रिक्स समिट 2026: ईरान ने अमेरिका-इज़राइल को ललकारा, समुद्री जंग तेज और ट्रंप ने किया…
ब्रिक्स 2026: नई दिल्ली में वैश्विक दिग्गजों का जमावड़ा, भारत की कूटनीतिक ताकत देख पाकिस्तान…
ब्रिक्स समिट 2026: 20वें वर्ष में BRICS, पीएम मोदी ने दिया 'विशेषाधिकार के पिरामिड' को…
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026: पीएम मोदी का 10-सूत्रीय रोडमैप, 'रूल-टेकर नहीं, रूल-मेकर बने ग्लोबल साउथ'…