Breaking News

‘पुष्पा 2’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में अल्लू अर्जुन एक्टर को देखने पहुंची भीड़ में मची भगदड़, 1 की मौत

“अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ की गुरुवार को हैदराबाद के संध्या थिएटर में स्पेशल स्क्रीनिंग हुई। अभिनेता अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना भी फिल्म देखने पहुंचे, जहां साउथ सुपरस्टार को देखने पहुंची भीड़ में भगदड़ मच गई”

हैदराबाद 05 / 12 / 2024 मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 

अल्लू अर्जुन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म की रिलीज से पहले 4 दिसंबर यानी बुधवार को हैदराबाद के आरटीसी क्रॉस रोड स्थित संध्या थिएटर में पुष्पा 2 की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई।

अल्लू अर्जुन, श्रिवल्ली यानी रश्मिका मंदाना के साथ फिल्म देखने संध्या थिएटर पहुंचे, जहां एक्टर के फैंस का हुजूम उमड़ पड़ा। अल्लू अर्जुन को देखने के लिए थिएटर के बाहर फैंस की इतनी भीड़ जुट गई कि धक्का-मुक्की शुरू हो गई।

लोग गिरने लगे, जिससे पुलिस को लाठीचार्ज तक करना पड़ा। इस दौरान एक दुखद घटना घटी। थिएटर में अल्लू अर्जुन के पहुंचने के बाद मची भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई और कम से कम दो अन्य घायल हो गए।

संध्या थिएटर के बाहर मची भगदड़

स्क्रीनिंग से पहले जब भारी भीड़ थिएटर के गेट की ओर बढ़ी तो अफरा-तफरी मच गई, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। अल्लू अर्जुन की एक झलक पाने के लिए उत्सुक प्रशंसक अभिनेता के आते ही प्रवेश द्वार की ओर दौड़ पड़े। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए तैनात पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए लाठीचार्ज किया।

पुष्पा 2 के प्रीमियर शो में अफरा-तफरी में महिला की मौत

दिलसुखनगर की रहने वाली रेवती अपने पति भास्कर और अपने दो बच्चों श्री तेज (9) और संविका (7) के साथ पुष्पा 2 का प्रीमियर शो देखने आई थीं। भीड़ के गेट तोड़ने के बाद रेवती और उनका बेटा श्री तेज हंगामे के बीच बेहोश हो गए। पुलिस ने  बताया, “39 वर्षीय पीड़िता संध्या थिएटर में बेहोश हो गई और उसे इलाज के लिए दुर्गा बाई देशमुख अस्पताल लाया गया।” हालांकि, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

गंभीर रूप से घायलो को श्री तेज को बेहतर इलाज के लिए बेगमपेट के केआईएमएस  KIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक बच्चे सहित अन्य घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है और उनका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। रेवती के पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम के लिए दुर्गाबाई देशमुख अस्पताल से गांधी अस्पताल ले जाया गया है।

Santosh SETH

Recent Posts

मऊ में दुस्साहसिक वारदात: 3 किमी पीछा कर युवक को मारी गोली, मौत

मऊ: 3 किलोमीटर पीछा कर दिनदहाड़े युवक के माथे में मारी गोली, मौत; पल्सर छोड़कर…

16 hours ago

यूपी लेखपाल भर्ती: 7,994 पदों के लिए अभिलेख सत्यापन प्रक्रिया शुरू

यूपी लेखपाल भर्ती: 7,994 पदों के लिए अभिलेख सत्यापन की प्रक्रिया शुरू, 28 हजार से…

16 hours ago

आजमगढ़ में भीषण सड़क हादसा: कार पेड़ से टकराई, 3 युवकों की मौत

आजमगढ़: फूलपुर में गणेश पंडाल से लौट रहे युवकों की कार पेड़ से टकराई, 3…

16 hours ago

सऊदी अरब के मदीना में मिला 11 करोड़ टन यूरेनियम का विशाल भंडार

सऊदी अरब में मिला 11 करोड़ टन यूरेनियम और दुर्लभ खनिजों का भंडार, 'विजन 2030'…

17 hours ago

अमेरिका का बड़ा खुलासा: अंतरिक्ष में तैनात किए घातक ‘स्पेस कंट्रोल’ हथियार

अमेरिका की खुली स्वीकारोक्ति: अंतरिक्ष में तैनात किए घातक हथियार, 'स्पेस वॉर' की आहट से…

17 hours ago

जनऔषधि केंद्रों पर दवाएं ही नहीं, नवजात से बुजुर्गों के किफायती उत्पाद

दवाओं से परे देखभाल: 'जनऔषधि केंद्रों' पर अब नवजात से लेकर बुजुर्गों तक के लिए…

17 hours ago