नैंसी त्यागी कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपना जलवा बिखेरने के बाद अब एक ऐसा नाम बन चुकी हैं, जिनके चर्चे आए दिन सोशल मीडिया पर होते रहते हैं। हसीना जब भी अपना नया लुक शेयर करती हैं, तो फैंस उसे देख एक्साइटेड हो जाते हैं। यही नहीं उनके डिजाइन किए गए आउटफिट्स को तो खूब प्यार मिलता है। तभी तो इस उभरती हुई फैशन डिजाइनर के हुनर के कायल सिर्फ इंटरनेट पर मौजूद लोग ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड सितारे भी हैं।
अब हाल ही में नैंसी ने अपना नया लुक शेयर किया है। जिसमें उनका पहले कभी न देखा गया अवतार सोशल मीडिया पर बवाल मचा गया। वाइट कलर की आउटफिट में हसीना इतनी स्टाइलिश लगीं कि हर कोई उन्हें बस देखता ही रह गया। फैंस ने उन पर जमकर प्यार बरसाया, तो कुछ लोगों ने हजार नुक्स निकाल दिए।
नैंसी वाइट आउटफिट में आईं नजर
नैंसी इस बार वाइट कलर की कॉरसेट स्टाइल ड्रेस में नजर आईं। जिसमें उनकी किलर अदाओं के तो क्या ही कहने। इस ऑफ शोल्डर ड्रेस में नैंसी के कॉरसेट के ऊपर प्लीट्स की तरह का क्रिस क्रोस डिजाइन बनाकर ड्रेस को खूबसूरत लुक दिया गया। हसीना ने इसे बॉडी फिटेड स्कर्ट के साथ पेयर किया। जिसमें भी प्लीट्स से धोती जैसा डिजाइन बना है।
लद्दाख में 'श्वेत क्रांति' का नया अध्याय: अमित शाह ने करगिल में रखी 10,000 लीटर…
मजदूर दिवस पर UP के आउटसोर्स कर्मियों को बड़ी सौगात: मंत्री असीम अरुण ने किए…
पेट्रोल-डीजल पर फिर से मंडराया महंगाई का खतरा: अंतरराष्ट्रीय तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य बंद होने…
दिल्ली-NCR मौसम: पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव, 3 और 4 मई को आंधी-बारिश का अलर्ट; 5 दिन…
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, डायमंड हार्बर सहित 15 बूथों पर…
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: 'EVM लूटी तो मरते दम तक लड़ूंगी...', आधी रात स्ट्रांग रूम…