“मामला संज्ञान में आने के बाद बदलापुर थाने पर हिन्दूवादी संगठन के लोग भी पहुंच गए। घायल युवक के साथ मिलकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी”
जौनपुर 24 / 11 / 2024 वरुण यादव की रिपोर्ट
बदलापुर थाना क्षेत्र के बलुआ गांव में धर्म परिवर्तन न करने पर कुछ लोगों ने एक युवक को मार-पीटकर घायल कर दिया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के हस्तक्षेप पर पुलिस ने चार नामजद और पांच अन्य लोगों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
एक महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है। पुलिस को मौके पर एक धार्मिक साहित्य और प्रार्थना की पुस्तक मिली है। राजेश चौहान ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि 20 नवंबर की रात आठ बजे अखिलेश चौहान निवासी रामदयालगंज, अर्जुन डड़वरिया थाना लाइनबाजार, गांव की रीता और सुनीता के साथ पांच अज्ञात लोग घर पहुंचे। वे उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने लगे।
पीएम मोदी ने किया "पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन का भविष्य" सम्मेलन का उद्घाटन, बोले- 'भारत…
पीएम मोदी ने 20वें रोजगार मेले में 51,000 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, कहा- 'विकसित…
दमोह: शक और घरेलू विवाद में हैवान बना पति, कुल्हाड़ी से पत्नी और तीन मासूम…
डूसू चुनाव परिणाम: ABVP का दबदबा, अध्यक्ष सहित तीन पदों पर कब्जा; निर्दलीय दीपांशु शौकीन…
पाकिस्तान में महंगाई का 'पेट्रोल बम': गधा-गाड़ी से सिंध असेंबली पहुंचे PTI विधायक, सरकार के…
न्यायपालिका में 14 नए जजों की नियुक्ति: राष्ट्रपति ने दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, झारखंड और कर्नाटक…