दीपावली पर प्रदेश हुआ प्रदूषित, बद्दी में खतरनाक स्तर पर पहुंचा प्रदूषण स्तर

“दीपावली पर आतिशबाजी के चलते हिमाचल की आबोहवा भी खराब हो गई है। प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी, बरोटीवाला व नालागढ़ से लेकर पहाड़ों की रानी शिमला तक प्रदूषण बढ़ गया है। सोलन जिले के बद्दी में शुक्रवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 296 तक पहुंच गया”

शिमला 02 / 11 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट 

यह खतरनाक श्रेणी में आता है। स्वच्छ आबोहवा के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध राजधानी शिमला में भी एएक्यूआई 92 दर्ज किया गया। 27 अक्तूबर को यह 31 था। शुक्रवार को बिलासपुर में एएक्यूआई 189 रहा।

ऊना में पीएम 2.5 का स्तर 66.66 यूनिट पहुंच गया

दिवाली के बाद ऊना में पीएम 2.5 का स्तर 66.66 यूनिट पहुंच गया है। धर्मशाला में वायु में नाइट्रोजन ऑक्साइड की मात्रा दिवाली के बाद बढ़कर 11.63 माइक्रो ग्राम प्रति क्यूबिक मीटर पहुंच गई है। प्रदेश के कई क्षेत्रों में एक नवंबर को भी दिवाली मनाई गई।
इससे हिमाचल के विभिन्न इलाकों में प्रदूषण का स्तर और बढ़ सकता है। हिमाचल प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का कहना है कि दिवाली के बाद प्रदूषण का स्तर बढ़ा है। इसके आधिकारिक आंकड़े शनिवार तक जारी हो सकते हैं।
पिछले साल प्रदेश में ऊना और धर्मशाला की हवा सबसे अधिक प्रदूषित हुई थी। ऊना का वायु गुणवत्ता सूचकांक 153 और धर्मशाला का 140 पहुंच गया था। शिमला का 78 और मनाली का 55 रहा था, हालांकि यह संतोषजनक श्रेणी में था।

“दिवाली के बाद प्रदेश के कई क्षेत्रों में हवा की गुणवत्ता खराब हुई है। एक्यूआई की आकलन रिपोर्ट 24 घंटे बाद ही जारी होती है। इसलिए प्रदूषण की विस्तृत रिपोर्ट शनिवार को ही जारी होगी” – अनिल जोशी, सदस्य सचिव, राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड

Santosh SETH

Recent Posts

गृह मंत्रालय : शहजाद भट्टी नेटवर्क UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित

गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…

20 hours ago

PMAY-U 2.0: 1.25 करोड़ घर स्वीकृत, महिलाओं के नाम हुए 1 करोड़ मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…

1 day ago

होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार

NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…

1 day ago

कैबिनेट का बड़ा फैसला : EPFO वेतन सीमा बढ़कर हुई ₹25,000

EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000, 51 लाख नए कर्मचारियों…

1 day ago

लोलार्क छठ: वाराणसी के प्राचीन कुंड में संतान प्राप्ति के लिए उमड़ी आस्था

लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…

2 days ago

मेरठ में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर चला बुलडोजर, 6 व्यावसायिक भवन ध्वस्त

मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…

2 days ago