“उत्तम नगर इलाके में बृहस्पतिवार देर रात एक फाइनेंसर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त गगन ओबेराय के रूप में हुई है। परिवार वालों का आरोप है कि गगन की हत्या साजिश के तहत की गई है। मामले की छानबीन करने के बाद पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है”
नई दिल्ली 02 / 11 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट
गगन अपने परिवार के साथ हस्तसाल रोड उत्तम नगर इलाके में रहते थे। परिवार वालों ने बताया कि रात में घर के नजदीक ही रहने वाले एक परिचित के घर पार्टी चल रही थी।
आरोप है कि वहां से गगन को बुलाने के लिए दो बार लोग आए थे। उस दौरान वह घर पर मौजूद नहीं थे। देर रात गगन अपने घर पहुंचे। पार्टी में मौजूद लोगों ने फोन कर उन्हें बुलाया। वहां एक महिला सहित कुछ लोग मौजूद थे।
परिवार वालों का आरोप है कि इसी दौरान पार्टी में तीन लोग आए। उनका गगन के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि नमस्ते नहीं करने को लेकर विवाद हुआ था।
इस दौरान एक आरोपी ने गगन के जांघ पर चाकू से हमला कर दिया। वह जान बचाकर वहां से भागने की कोशिश की, लेकिन वह वहीं गिर गए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए।
पार्टी में मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी और घायल गगन को पास के अस्पताल लेकर गए। गगन बयान देने की हालत में नहीं थे। पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही थी।
इसी बीच शुक्रवार दोपहर इलाज के दौरान गगन ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि अधिक खून के रिसाव होने से उनकी मौत हुई है। पुलिस ने हत्या का धारा जोड़कर वारदात में शामिल आरोपियों की तलाश कर रही है।
गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…
प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…
NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…
EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000, 51 लाख नए कर्मचारियों…
लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…
मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…