दिल्ली सरकार का अंतिम विधानसभा सत्र आज से शुरू

“सरकार जहां अपने दस साल की उपलब्धियों को सदन में गिनाएगी और केंद्र सरकार पर निशाना साधेगी वहीं विपक्ष ने भी इसे लेकर खास तैयारी की है। दिल्ली सरकार की वित्तीय स्थितियों पर वह पूरी तरह हमलावर रहेगा”

दिल्ली 29 / 11 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

विधानसभा सत्र की शुरुआत 29 नवंबर से होगी। इस सरकार के गठन का यह अंतिम विधानसभा सत्र होगा। क्योंकि फरवरी महीने में आम चुनाव होना है। इस सत्र में पक्ष और विपक्ष पूरी तरह से एक दूसरे पर हमलावर रहेगी और पूरी तरह से राजनीतिक सत्र देखने को मिल सकता है।

सरकार जहां अपने दस साल की उपलब्धियों को सदन में गिनाएगी और केंद्र सरकार पर निशाना साधेगी वहीं विपक्ष ने भी इसे लेकर खास तैयारी की है। दिल्ली सरकार की वित्तीय स्थितियों पर वह पूरी तरह हमलावर रहेगा। चुनाव के पहले सत्र हंगामेदार होने के आसार है।

केजरीवाल ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में साफ कर दिया है कि वह दिल्ली की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर गृह मंत्रालय व उपराज्यपाल को जिम्मेदार ठहराएंगे। सदन में यह बताने की कोशिश करेंगे कि दिल्ली के विकास में केंद्र की भाजपा सरकार बाधक रही है।

मुख्यमंत्री आतिशी समेत अन्य मंत्री भी भाजपा को सदन में घेरने की कोशिश करेंगे। सत्र के दौरान सरकार दिल्ली सरकार के विकास का चुनावी रोड मैप भी पेश कर सकती है। पक्ष और विपक्ष के टकराव के बीच मार्शल आउट भी देखने को मिल सकता है।  

उधर, विधानसभा नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि दिल्ली की आप सरकार दिवालिया हो चुकी है। डगमगा चुकी वित्तीय स्थिति के लिए सरकार जिम्मेदार है। मुख्यमंत्री आतिशी ने केंद्र सरकार से 10 हजार करोड़ का ऋण मांगा है।29 नवंबर से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र में सरकार के इस फैसले के खिलाफ आवाज उठाने का निर्णय भाजपा विधायक दल ने लिया है।

Santosh SETH

Recent Posts

गृह मंत्रालय : शहजाद भट्टी नेटवर्क UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित

गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…

50 minutes ago

PMAY-U 2.0: 1.25 करोड़ घर स्वीकृत, महिलाओं के नाम हुए 1 करोड़ मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…

12 hours ago

होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार

NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…

13 hours ago

कैबिनेट का बड़ा फैसला : EPFO वेतन सीमा बढ़कर हुई ₹25,000

EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000, 51 लाख नए कर्मचारियों…

13 hours ago

लोलार्क छठ: वाराणसी के प्राचीन कुंड में संतान प्राप्ति के लिए उमड़ी आस्था

लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…

19 hours ago

मेरठ में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर चला बुलडोजर, 6 व्यावसायिक भवन ध्वस्त

मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…

19 hours ago