Breaking News

दिल्ली समाचार – 15 अगस्त को सुबह चार बजे से चलेगी मेट्रो, इन तीन स्टेशन पर जाने के लिए प्रमाण पत्र होना अनिवार्य

“डीएमआरसी ने यह जानकारी भी दी है कि जिन लोगों को रक्षा मंत्रालय की तरफ से स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रण पत्र जारी किया गया है उनका वैध प्रमाण पत्र देखकर ही मेट्रो में प्रवेश दिया जाएगा”

नई दिल्ली 13 / 08 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस के दिन लोगों की सुविधा को ध्यान रखते हुए डीएमआरसी ने सुबह चार बजे से मेट्रो सेवाएं शुरू करने का फैसला लिया है।

डीएमआरसी ने बताया कि 15 अगस्त को सुबह छह बजे तक हर मेट्रो स्टेशन पर 15-15 मिनट के अंतराल में मेट्रो का संचालन होगा। इसके बाद नियमित समय सारणी के मुताबिक ट्रेनें चलेंगी।

डीएमआरसी ने यह जानकारी भी दी है कि जिन लोगों को रक्षा मंत्रालय की तरफ से स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रण पत्र जारी किया गया है उनका वैध प्रमाण पत्र देखकर ही मेट्रो में प्रवेश दिया जाएगा।

इन यात्रियों को लाल किला, जामा मस्जिद और चांदनी चौक स्टेशन से निकास की इजाजत होगी। इन तीन स्टेशनों से आने वाले यात्रियों पर भी यह नियम लागू रहेगा।

Santosh SETH

Recent Posts

वाराणसी: बड़ागांव में ट्रैफिक पुलिस की अवैध वसूली, चालान के नाम पर उगाही

वाराणसी: बड़ागांव क्षेत्र में ट्रैफिक पुलिस की अवैध वसूली से त्रस्त वाहन चालक, चालान के…

21 minutes ago

मऊ में दुस्साहसिक वारदात: 3 किमी पीछा कर युवक को मारी गोली, मौत

मऊ: 3 किलोमीटर पीछा कर दिनदहाड़े युवक के माथे में मारी गोली, मौत; पल्सर छोड़कर…

20 hours ago

यूपी लेखपाल भर्ती: 7,994 पदों के लिए अभिलेख सत्यापन प्रक्रिया शुरू

यूपी लेखपाल भर्ती: 7,994 पदों के लिए अभिलेख सत्यापन की प्रक्रिया शुरू, 28 हजार से…

21 hours ago

आजमगढ़ में भीषण सड़क हादसा: कार पेड़ से टकराई, 3 युवकों की मौत

आजमगढ़: फूलपुर में गणेश पंडाल से लौट रहे युवकों की कार पेड़ से टकराई, 3…

21 hours ago

सऊदी अरब के मदीना में मिला 11 करोड़ टन यूरेनियम का विशाल भंडार

सऊदी अरब में मिला 11 करोड़ टन यूरेनियम और दुर्लभ खनिजों का भंडार, 'विजन 2030'…

21 hours ago

अमेरिका का बड़ा खुलासा: अंतरिक्ष में तैनात किए घातक ‘स्पेस कंट्रोल’ हथियार

अमेरिका की खुली स्वीकारोक्ति: अंतरिक्ष में तैनात किए घातक हथियार, 'स्पेस वॉर' की आहट से…

21 hours ago