Breaking News

दिल्ली – बढ़ सकती है मरीजों की मुश्किलें, देश भर में बड़े प्रदर्शन की तैयारी

“कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या के मामले में कई राज्यों में डॉक्टरों की हड़ताल जारी है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने आपात बैठक बुलाई है। वहीं अब प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टर भी इसमें शामिल होंगे”

नई दिल्ली 16 / 08 / 2024 मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 

भारतीय चिकित्सा संघ (IMA), दिल्ली चिकित्सा संघों (DMA), सभी स्वास्थ्य सेवा संगठनों और निजी डॉक्टरों ने 16 अगस्त 2024 को शाम छह बजे इंडिया गेट पर कैंडल मार्च निकालने का फैसला किया है।

आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल रेप-हत्याकांड को लेकर दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन की बैठक को लेकर डीएमए अध्यक्ष डॉ. गिरीश त्यागी ने कहा कि यह बेहद शर्मनाक घटना है।

दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन पीड़िता और उसके परिवार के साथ है। आज शाम 5 बजे इंडिया गेट पर कैंडल मार्च निकाला जाएगा…17 अगस्त को सुबह 6 बजे से अगले दिन सुबह 6 बजे तक यानी 24 घंटे के लिए हड़ताल का आह्वान किया गया है।

हड़ताल के अगले चरण में आपातकालीन सेवाओं को भी इसमें शामिल किया जाएगा। एसोसिएशन ने कहा कि यह केवल एक प्रदर्शन नहीं है, बल्कि न्याय और सुरक्षा के लिए एक आवश्यक स्टैंड है।

आपकी भागीदारी महत्वपूर्ण है। इसके बिना हम सार्थक बदलाव के लिए आवश्यक गति को खोने का जोखिम उठाते हैं।

फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन ने 16 अगस्त को इंडिया गेट पर कैंडल मार्च निकालने का फैसला वापस ले लिया है।

इस मार्च के लिए आईएम सहित सभी सहयोगियों को बुलाया गया है। आईएमए मुख्यालय शनिवार 17 अगस्त को सुबह छह बजे से सरकारी सहित सभी सेवाओं की हड़ताल में शामिल होगा।

निजी और कॉर्पोरेट अस्पताल बंद हो जाएंगे। डॉक्टर की हड़ताल में अब प्राइवेट हॉस्पिटल के डॉक्टर भी शामिल होंगे।

एम्स और सफरजंग में डॉक्टरों ने निकाला कैंडल मार्च

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में बलात्कार-हत्या की घटना के खिलाफ आज सफदरजंग अस्पताल के बाहर डॉक्टरों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

इतना ही नहीं कैंडल मार्च भी निकाला गया। इसके अलावा दिल्ली के एम्स अस्पताल में भी घटना के विरोध में डॉक्टरों ने सामूहिक रूप से कैंडल मार्च निकाला।

Santosh SETH

Recent Posts

मऊ में दुस्साहसिक वारदात: 3 किमी पीछा कर युवक को मारी गोली, मौत

मऊ: 3 किलोमीटर पीछा कर दिनदहाड़े युवक के माथे में मारी गोली, मौत; पल्सर छोड़कर…

8 hours ago

यूपी लेखपाल भर्ती: 7,994 पदों के लिए अभिलेख सत्यापन प्रक्रिया शुरू

यूपी लेखपाल भर्ती: 7,994 पदों के लिए अभिलेख सत्यापन की प्रक्रिया शुरू, 28 हजार से…

8 hours ago

आजमगढ़ में भीषण सड़क हादसा: कार पेड़ से टकराई, 3 युवकों की मौत

आजमगढ़: फूलपुर में गणेश पंडाल से लौट रहे युवकों की कार पेड़ से टकराई, 3…

8 hours ago

सऊदी अरब के मदीना में मिला 11 करोड़ टन यूरेनियम का विशाल भंडार

सऊदी अरब में मिला 11 करोड़ टन यूरेनियम और दुर्लभ खनिजों का भंडार, 'विजन 2030'…

8 hours ago

अमेरिका का बड़ा खुलासा: अंतरिक्ष में तैनात किए घातक ‘स्पेस कंट्रोल’ हथियार

अमेरिका की खुली स्वीकारोक्ति: अंतरिक्ष में तैनात किए घातक हथियार, 'स्पेस वॉर' की आहट से…

8 hours ago

जनऔषधि केंद्रों पर दवाएं ही नहीं, नवजात से बुजुर्गों के किफायती उत्पाद

दवाओं से परे देखभाल: 'जनऔषधि केंद्रों' पर अब नवजात से लेकर बुजुर्गों तक के लिए…

8 hours ago