Breaking News

दिल्ली – आतिशी ने सरकार बनाने का दावा पेश किया, बीजेपी बोली- चेहरा बदलने से चरित्र नहीं बदलेगा

“आप नेता और प्रस्तावित सीएम आतिशी ने दिल्ली के उपराज्यापल वीके सक्सेना के सामने नई सरकार बनाने का दावा पेश किया”

नई दिल्ली 18 / 09 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

आतिशी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल को इस्तीफा सौंप दिया है। ये हमारे लिए और दिल्ली के लिए दुख का क्षण हैं।

दिल्ली के लोग इस बात का प्रण ले रहे हैं कि आने वाले चुनाव में वे अरविंद केजरीवाल को फिर से मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं। जब तक चुनाव नहीं होता तब तक मुझे दिल्ली की जिम्मेदारी दी गई है।

आतिशी ने स्पष्ट कहा कि वो आगामी चुनाव तक ही सीएम रहेंगी और जब दोबारा आप की सरकार बनेगी तो केजरीवाल ही सीएम बनेंगे।

साथ ही आतिशी ने कहा कि अगले चुनाव तक मेरे पास सिर्फ दो काम हैं। पहला, ‘दिल्ली के लोगों की भाजपा के षड़यंत्र से रक्षा करना’। दूसरा- ‘केजरीवाल को फिर से सीएम बनाना।

पत्रकारों से बात करते हुए आप नेता और दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली आबकारी मामले में जमानत मिलने के बाद कहा था कि विधानसभा चुनाव में दिल्ली की जनता से दोबारा जनादेश मिलने के बाद ही वह मुख्यमंत्री पद संभालेंगे। इसी के तहत उन्होंने इस्तीफा दिया।

आप विधायकों ने सुबह बैठक की और आतिशी को अपना नेता चुना। हमने एलजी को यह बात बता दी है। आतिशी ने सरकार बनाने का दावा पेश किया है।

हमने अनुरोध किया है कि शपथ ग्रहण की तारीख जल्द से जल्द तय की जाए ताकि दिल्ली के दो करोड़ लोगों से जुड़े काम आगे बढ़ाए जा सकें।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी द्वारा वरिष्ठ नेता आतिशी को दिल्ली का नया मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद कहा कि आप चेहरा बदल सकते हैं, लेकिन पार्टी का चरित्र नहीं।

उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता जानती है कि अपने उत्तराधिकारी के रूप में उनका नाम प्रस्तावित करने वाले अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली को लूटा है। उन्होंने हर विभाग में भ्रष्टाचार किया है और अब जनता उन्हें उस भ्रष्टाचार का जवाब देगी। 

Santosh SETH

Recent Posts

लोलार्क छठ: वाराणसी के प्राचीन कुंड में संतान प्राप्ति के लिए उमड़ी आस्था

लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…

4 hours ago

मेरठ में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर चला बुलडोजर, 6 व्यावसायिक भवन ध्वस्त

मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…

4 hours ago

सऊदी ने मक्का के पास मार गिराया ड्रोन, लालसागर में कब्जे से तनाव

मक्का के आसमान में मंडराया ड्रोन का खतरा, सऊदी ने किया नष्ट; हूतियों के हमलों…

4 hours ago

UPI पर 15 अक्टूबर से MDR शुल्क लागू, आम ग्राहकों के लिए फ्री

UPI और डिजिटल पेमेंट पर बड़ा फैसला: 15 अक्टूबर से लागू होगा MDR शुल्क, आम…

4 hours ago

उत्तर प्रदेश : जानिए क्या है योगी कैबिनेट के 23 बड़े फैसले ?

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: 23 प्रस्तावों पर मुहर, इथेनॉल प्लांट, स्मार्ट स्कूल और मकान…

4 hours ago

प्रयागराज में सपा नेता पवन यादव की सरेआम गोली मारकर हत्या, तनाव

प्रयागराज: थाने से चंद कदमों की दूरी पर सपा नेता पवन यादव की गोली मारकर…

4 hours ago