ट्रेन से कीव पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ होगी अहम चर्चा
“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पोलैंड और यूक्रेन की दो देशों की यात्रा के दूसरे और अंतिम चरण में आज कीव पहुंचे। इस दौरान पीएम मोदी ट्रेन से कीव पहुंचे”
नई दिल्ली, 23 अगस्त: SHABD,DELHI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पोलैंड और यूक्रेन की दो देशों की यात्रा के दूसरे और अंतिम चरण में आज कीव पहुंचे। इस दौरान पीएम मोदी ट्रेन से कीव पहुंचे।
पीएम मोदी राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की के निमंत्रण पर यूक्रेन का दौरा कर रहे हैं। कीव पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपने आगमन की कुछ तस्वीरें साझा कीं और लिखा- आज सुबह कीव पहुंचा। भारतीय समुदाय ने बहुत गर्मजोशी से स्वागत किया।
प्रधानमंत्री मोदी अपनी इस यात्रा के दौरान, द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने और चल रहे यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान पर दृष्टिकोण साझा करने के लिए यूक्रेनी राष्ट्रपति के साथ बातचीत करेंगे।
साल 1991 में सोवियत संघ से आज़ादी के बाद से यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यूक्रेन की पहली यात्रा है।











