“महज़ आठ माह के बच्चे को गोद में दबाये महिला आरक्षी प्रीति कुशवाहा महिलाओ और बालिकाओ को जागरूक करने के लिए मिशन शक्ति के तहत जब कार्यक्रम स्थल पहुंची तो लोगो ने दांतो तले उंगलिया दबा ली। महिला आरक्षी के इस हौसले की चहुंओर प्रसंशा हो रही है”
जौनपुर 24 / 10 / 2024 मंगेश प्रजापति की रिपोर्ट
शासन के निर्देश के क्रम में पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशन में मिशन शक्ति विशेष अभियान के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर तथा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी नगर देवेश सिंह एवं क्षेत्राधिकारी सुश्री प्रतिमा वर्मा व क्षेत्राधिकारी शाहरूख खाँ के पर्यवेक्षण व नेतृत्व में थानों की महिला कर्मीचारियों के अतिरिक्त पुलिस कार्यालय/पुलिस लाइन्स की महिला कर्मी भी मिशन शक्ति के प्रचार प्रसार के लिये आगे आयी है।
जिसमे महिला आरक्षी प्रीति कुशवाहा (कार्यालय एसजेपीयू) द्वारा 08 माह को बच्चो के साथ इनकी टीम ने वासुदेव तपेस्वरी बालिका इण्टर कालेज थाना खेतासराय जौनपुर व अभिमन्यू यादव कालेज लपरीसराय थाना सरायख्वाजा में मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत किया बालिकाओ को जागरूक किया और प्रश्नउत्तरी के माध्यम से उनकी समस्या को सुना तथा उनका निराकरण किया।