जौनपुर : शाहगंज से अयोध्या तक चलेगी विशेष ट्रेन

“अयोध्या आवागमन करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है । रेलवे की ओर से शाहगंज जंक्शन से सीधे अयोध्या धाम तक विशेष ट्रेन का संचालन शुरू हो गया है। यह ट्रेन 12 अप्रैल से 10 जुलाई तक प्रतिदिन संचालित की जाएगी। इससे यहां के यात्रियों को सुविधा मिलेगी। इस ट्रेन में सिर्फ सामान्य श्रेणी के कोच है”

“जौनपुर 13 / 04 / 2025 सुनील कुमार की रिपोर्ट”

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उत्तर रेलवे कुलदीप तिवारी ने बताया है कि ट्रेन संख्या 04219 शाहगंज से अयोध्या धाम के लिए 12 अप्रैल से संचालन शुरू करा दिया गया है। यह ट्रेन 10 जुलाई तक प्रत्येक दिन चलाई जाएगी। शाहगंज स्टेशन से रात 10 :35 बजे प्रस्थान करेगी।

मालीपुर अकबर पुर, गोसाई गंज, होते हुए अगले दिन सुबह 1:40 बजे अयोध्या धाम स्टेशन पर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04220 अयोध्या धाम से शाहगंज के लिए भी 12 अप्रैल से 10 जुलाई तक संचालित की जाएगी। यह ट्रेन अयोध्या धाम स्टेशन से रात 2:10 बजे प्रस्थान करेगी। गोसाईगंज, अकबरपुर, मालीपुर होते हुए शाहगंज तक संचालित किया जाएगा। ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी दोनों दिशाओं में 90-90 फेरे लगाएगी।