“मध्यप्रदेश में सतना जिले मैहर के पास बीते शनिवार की रात्रि नागपुर जा रही बस दुर्घटना में मृत बक्शा थाना क्षेत्र के बेलापार गांव निवासी दो चचेरे भाइयों का शव सोमवार दोपहर बाद घर पहुँचा तो कोहराम मच गया”
जौनपुर / बक्शा 01 / 10 / 2024 वरुण यादव की रिपोर्ट
उधर कौली गांव में भी मृत दो वर्षीय देवांश साहू के घायल माता पिता भी घर पहुँचे तो परिवार में चीख पुकार मच गई। सूचना पर उपजिलाधिकारी सदर पवन कुमार सिंह व मल्हनी विधायक लकी यादव के साथ पहुँच मृतक परिजनों को ढांढस बधाते हुए मुख्यमंत्री कोष से मदद का आश्वासन दिया।
उक्त गांव निवासी रमेश सरोज पुत्र भोजे 36 वर्ष एवं दिलीप सरोज पुत्र रतीराम 34 वर्ष दोनों युवक नागपुर में रहकर कम्पनी में काम करतें थे।
परिजनों के अनुसार कम्पनी मालिक दोनों युवकों का टिकट निकालकर भेजा था उसी टिकट पर दोनों चचेरे भाई नागपुर जा रहें थे जहां दुर्घटना में दोनों की मौत हो चुकी है।
उधर कौली गांव निवासी राजेश साहू पत्नी गीता साहू एवं घायल दोनों पुत्रियों के साथ घर पहुँची तो एक मात्र पुत्र देवांश की मौत पर चीख पुकार मच गई।
प्रधान अभिषेक सिंह ने गांव पहुँचे एसडीएम सदर पवन कुमार सहित मातहत अधिकारियों के साथ राजेश साहू के घर पहुँच घटना की जानकारी लेते मदद का भरोसा दिलाया।
बेलापार गांव में मृत रमेश सरोज व दिलीप सरोज के शव पहुँचने पर भारी भीड़ एकत्रित हो गयी। परिजनों की चीखपुकार से माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया।
विधायक लकी यादव ने परिजनों से मिलकर सांत्वना दिया। एसडीएम सदर पवन कुमार, अतिरिक्त उपजिलाधिकारी निधि शुक्ला, नायब तहसीलदार नितिन सिंह ने मृतक दोनों परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से पांच लाख सहायता एवं एक-एक आवास दिलवाने का भरोसा दिलाया। परिजनो ने दोनों शवों का अंतिम संस्कार रामघाट पर कर दिया।
जौनपुर: जनसहभागिता से ही सफल होगा स्वगणना अभियान, 7 से 21 मई तक चलेगा विशेष…
हिमाचल बस हादसा: चलती बस के ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, सड़क पर पलटी बस,…
जौनपुर: खेतासराय में दूल्हे के हत्यारों को पनाह देने वाले 8 सहयोगी गिरफ्तार, मुख्य आरोपियों…
जौनपुर में आम आदमी पार्टी का हल्ला बोल: स्मार्ट मीटर के विरोध में सड़कों पर…
दिल्ली के विवेक विहार में दर्दनाक अग्निकांड: 4 मंजिला इमारत में आग लगने से 9…
5 राज्यों के चुनाव नतीजों के साथ ही राष्ट्रीय राजनीति में बड़े उलटफेर की आहट:…