“विश्वविद्यालय परिसर के पर्यावरण विज्ञान विभाग में कार्यरत संविदा शिक्षक डॉ. सुधीर कुमार उपाध्याय के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर एक बड़ी कार्रवाई की गई है”
जौनपुर 01 / 10 / 2024 मंगेश प्रजापति की रिपोर्ट
कुलपति के आदेशानुसार, छात्रा द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर डॉ. उपाध्याय को तत्काल प्रभाव से विश्वविद्यालय के सभी शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्यों से विरत कर दिया गया है।
साथ ही, उन्हें विभाग में प्रवेश करने से भी प्रतिबंधित कर दिया गया है। विवि प्रशासन ने जल्द से जल्द जांच प्रक्रिया को पूरा करने का आश्वासन दिया है।
संकायाध्यक्ष, वित्त अधिकारी, चीफ प्रॉक्टर और संबंधित विभागों को सूचना दे दी गई है, जबकि डॉ. उपाध्याय को उनके विरुद्ध लगाए गए आरोपों के बारे में आधिकारिक रूप से सूचित किया गया है।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जांच पूरी होने तक सुधीर उपाध्याय किसी भी शैक्षणिक गतिविधि में हिस्सा नहीं ले सकेंगे।
कुलपति प्रो.वंदना सिंह ने बताया कि आरोपों को देखते हुए उन्हें फिलहाल सभी दायित्वों से मुक्त कर दिया गया है। समिति की जांच रिपोर्ट के आधार पर ही कोई अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
जौनपुर: जनसहभागिता से ही सफल होगा स्वगणना अभियान, 7 से 21 मई तक चलेगा विशेष…
हिमाचल बस हादसा: चलती बस के ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, सड़क पर पलटी बस,…
जौनपुर: खेतासराय में दूल्हे के हत्यारों को पनाह देने वाले 8 सहयोगी गिरफ्तार, मुख्य आरोपियों…
जौनपुर में आम आदमी पार्टी का हल्ला बोल: स्मार्ट मीटर के विरोध में सड़कों पर…
दिल्ली के विवेक विहार में दर्दनाक अग्निकांड: 4 मंजिला इमारत में आग लगने से 9…
5 राज्यों के चुनाव नतीजों के साथ ही राष्ट्रीय राजनीति में बड़े उलटफेर की आहट:…