जौनपुर – मंगेश यादव काउन्टर की जांच स्वतंत्र एजेंसी या सीबीआई से कराई जाए – लालबिहारी यादव

“सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर नेता विपक्ष विधान परिषद पहुँचे अगरौरा गांव मंगेश के परिजन को सौंपा दो लाख का चेक”

जौनपुर / बक्शा 19 / 09 / 2024 वरुण यादव की रिपोर्ट

सुल्तानपुर जनपद में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए मंगेश यादव के परिजनों को नेता विपक्ष विधान परिषद लाल बिहारी यादव व जिलाध्यक्ष ने बुधवार को दो लाख का चेक सौंपा।

बक्शा थाना क्षेत्र के अगरौरा गांव पहुँचे नेता विपक्ष ने मंगेश इनकाउंटर की जांच स्वतंत्र एजेंसी या सीबीआई से कराए जाने की मांग की।

उन्होंने मंगेश के पिता राकेश यादव, मां शीला देवी व बहन प्रिंसी यादव से मिल पुनः सांत्वना देते हुए बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष परिवार की स्थिति को देखते हुए दो लाख का चेक भेजे है।

उन्होंने कहा कि डीजीपी उत्तर प्रदेश भी स्वीकार कर चुके है कि मंगेश का इनकाउंटर हुआ है उनके सच स्वीकार कर लेने से साबित हो चुका है कि यह हत्या है।

मंत्री ओमप्रकाश राजभर के बयान पर उन्होंने कहा कि उनकी बात की विश्वसनीयता खत्म हो गयी है वे अभी क्या बोल रहे है दो घण्टे में क्या बोल देंगे कहा नही जा सकता।

उन्होंने डीएम की जांच पर भरोसा न होने की बात कहते हुए कहा कि प्रदेश में जाति देखकर इनकाउंटर किया जा रहा है। मंगेश के कनपटी में गोली मारी गयी जिससे साबित होता है कि यह काउंटर नही हत्या है।

उन्होंने सवाल उठाया कि जो शख्स चप्पल पहनकर इनकाउंटर कर रहा हो उसे से अब तक सस्पेंड कर देना चाहिए था। सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि पुलिस वाले मंगेश की बहन का बयान धमकी देकर लेते है।

इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्या, मल्हनी विधायक लकी यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव, पूर्व राज्यमंत्री संगीता यादव, पूर्व एमएलसी लल्लन यादव, जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र यादव,गुलाब यादव, सहित दर्जनों लोग मौजूद रहें।

Santosh SETH

Recent Posts

UP स्पोर्ट्स कॉलेज एडमिशन 2026: कक्षा 6, 9 और 11 के लिए आवेदन शुरू

यूपी स्पोर्ट्स कॉलेज एडमिशन 2026-27: लखनऊ, गोरखपुर, सैफई सहित 5 कॉलेजों में कक्षा 6, 9…

5 hours ago

जौनपुर: मछलीशहर में संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

जौनपुर: मछलीशहर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, जनसमस्याएं सुनीं; भूसा दाताओं को DM ने…

5 hours ago

हैदराबाद योग महोत्सव 2026 : 6000 लोगों ने एक साथ किया भुजंगासन

हैदराबाद योग महोत्सव 2026: 6,000 लोगों ने एक साथ किया 'भुजंगासन', बना एशिया रिकॉर्ड; 20…

5 hours ago

भारतीय रेलवे ने दी ₹895 करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: इंफ्रास्ट्रक्चर और कोलकाता मेट्रो के अपग्रेडेशन के लिए ₹895.30 करोड़…

5 hours ago

सीएम योगी सख्त: जल जीवन मिशन में लापरवाह ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट

सीएम योगी का सख्त निर्देश: जल जीवन मिशन में लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट, हर…

6 hours ago

कुल्लू में दर्दनाक हादसा: चलती गाड़ी पर गिरा चीड़ का पेड़, 4 महिला शिक्षकों की मौत, 3 घायल

कुल्लू में बड़ा हादसा: आंधी-तूफान के बीच चलती बोलेरो पर गिरा चीड़ का पेड़, 4…

6 hours ago