जौनपुर – जिलाधिकारी ने किसान दिवस पर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का दिया आदेश

“जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी के द्वारा किसानो की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना गया और संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए”

जौनपुर 18 सितम्बर, 2024 मंगेश प्रजापति की रिपोर्ट 

“जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी के द्वारा किसानो की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना गया और संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए”

जिलाधिकारी ने कहा कि शासन के द्वारा किसानो की समस्याओं को त्वरित गति से निस्तारण के लिए निर्देशित किया गया है, इस संबंध में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि किसान दिवस पर प्राप्त हुई शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और ससमय निस्तारण किया जाए।
जिलाधिकारी ने एक्सईएन विद्युत को निर्देशित किया कि कहीं भी लटकते हुए तार न मिले यदि कहीं भी तार की वजह से कोई दुर्घटना होती है तो विद्युत विभाग के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

जिला कृषि अधिकारी विनय सिंह से खाद एवं उर्वरकों के उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली और कहा कि जनपद में पर्याप्त मात्रा में खाद उर्वरक एवं बीज की उपलब्धता रहे। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि गोशालाओ में नैपियर घास लगवाई जाए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, उप कृषि निदेशक हिमांशु पांडेय, जिला पूर्ति अधिकारी संतोष विक्रम शाही, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल, डिप्टी पीडी आत्मा डॉ0 रमेश चंद्र यादव, किसान यूनियन के प्रांतीय सचिव राजनाथ यादव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Santosh SETH

Recent Posts

UP स्पोर्ट्स कॉलेज एडमिशन 2026: कक्षा 6, 9 और 11 के लिए आवेदन शुरू

यूपी स्पोर्ट्स कॉलेज एडमिशन 2026-27: लखनऊ, गोरखपुर, सैफई सहित 5 कॉलेजों में कक्षा 6, 9…

2 hours ago

जौनपुर: मछलीशहर में संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

जौनपुर: मछलीशहर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, जनसमस्याएं सुनीं; भूसा दाताओं को DM ने…

2 hours ago

हैदराबाद योग महोत्सव 2026 : 6000 लोगों ने एक साथ किया भुजंगासन

हैदराबाद योग महोत्सव 2026: 6,000 लोगों ने एक साथ किया 'भुजंगासन', बना एशिया रिकॉर्ड; 20…

3 hours ago

भारतीय रेलवे ने दी ₹895 करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: इंफ्रास्ट्रक्चर और कोलकाता मेट्रो के अपग्रेडेशन के लिए ₹895.30 करोड़…

3 hours ago

सीएम योगी सख्त: जल जीवन मिशन में लापरवाह ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट

सीएम योगी का सख्त निर्देश: जल जीवन मिशन में लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट, हर…

3 hours ago

कुल्लू में दर्दनाक हादसा: चलती गाड़ी पर गिरा चीड़ का पेड़, 4 महिला शिक्षकों की मौत, 3 घायल

कुल्लू में बड़ा हादसा: आंधी-तूफान के बीच चलती बोलेरो पर गिरा चीड़ का पेड़, 4…

3 hours ago