जलालपुर थानाक्षेत्र के पराऊगंज बाजार में मंगलवार की रात वाहन चेकिंग के दौरान एक युवक को हाथ देने के बाद न रुकने पर महिला दारोगा ने उस पर लाठी चला दी। इससे युवक चोटिल हो गया। पुलिस की इस हरकत से बाजारवासी नाराज हो गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। क्षेत्रीय लोगों के बीचबचाव करने और पुलिस के इलाज का खर्च वहन करने के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए”
जलालपुर 14 / 11 / 2024 सुनील कुमार की रिपोर्ट
शाम साढ़े छह बजे पराऊगंज चौकी इंचार्ज प्रतिमा सिंह हमराहियों के साथ बाजार में चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रही थीं। इसी दौरान बाजार से सटे महुवारी गांव का युवक रामजीत राम बाइक से सब्जी लेने आ रहा था। महिला दरोगा ने उसे हाथ देकर रुकने का इशारा किया, लेकिन उसने बाइक नहीं रोकी।
तमतमाई दरोगा ने उस पर लाठी चला दी, जो उसके हाथ में लगी और युवक वहीं पर गिर पड़ा। यह देख बाजारवासी उग्र हो गए। देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में लोग जुट गए। वह पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करने लगे। ऐसे में बाजार में गहमागहमी का माहौल बन गया।
सूचना मिलने पर जलालपुर थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंच गए। घंटों दोनों पक्षों में पंचायत चलती रही। पीड़ित पक्ष पहले 20 हजार रुपये इलाज के लिए मांग रहा था।
पुलिस ने आश्वासन दिया कि इलाज में जो भी खर्च आएगा, उसे वहन किया जाएगा। तब जाकर बाजारवासी शांत हुए। घटना बाजार में लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही।
केराकत सीओ अजीत कुमार रजक ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान चौकी इंचार्ज ने उस युवक को डंडे से रुकने का इशारा किया। इसी दौरान डंडा युवक को लग गया। उन्होंने दरोगा के डंडा मारने के आरोप को निराधार बताया।
गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…
प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…
NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…
EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000, 51 लाख नए कर्मचारियों…
लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…
मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…