“चंदवक थाना क्षेत्र के बरडीहा गांव में बुधवार की सुबह भूमि विवाद में सगे भाइयों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों से 14 लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने सीएचसी भिजवाया। दो की हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया”
जौनपुर 14 / 10 / 2024 सुनील कुमार की रिपोर्ट
नंदलाल व मोहन सगे भाई हैं। दोनों में जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है। इसी मामलें में सुबह दोनों पक्षों में कहासुनी हुई जो खूनी संघर्ष में बदल गई। एक पक्ष से नंदलाल, राहुल, रोहित, शुभम, सरिता, रुक्मिणी, रामचंद्र घायल हए है।
वही दूसरे पक्ष से मोहन, दीपा, अनामिका, सुंदरी, सोनम, गौरी व माया घायल हो गए। पुलिस ने सभी को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने माया व अनामिका की हालत गंभीर देखकर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
चंदवक थानाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर जांच कर कार्रवाई की जा रही है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…
प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…
NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…
EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000, 51 लाख नए कर्मचारियों…
लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…
मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…