राज्यों की खबरे

जौनपुर गणतंत्र दिवस 2026: DM डॉ. दिनेश चंद्र ने कलेक्ट्रेट में फहराया तिरंगा; ‘विकसित भारत’ के लिए दिलाई संविधान की शपथ

“जनपद में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। मुख्य समारोह कलेक्ट्रेट प्रांगण में आयोजित हुआ, जहां जिलाधिकारी (DM) डॉ. दिनेश चंद्र ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी”

जौनपुर/जनपद ब्यूरो | The Politics Again

इस अवसर पर जनक कुमारी इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा राष्ट्रगान की शानदार प्रस्तुति दी गई, जिसके लिए जिलाधिकारी ने उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया।

संविधान की प्रस्तावना का वाचन और शपथ

ध्वजारोहण के पश्चात, डीएम डॉ. दिनेश चंद्र ने वहां उपस्थित सभी प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई।

सभी ने एक स्वर में देश को ‘सम्पूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न, समाजवादी, धर्म निरपेक्ष, लोकतान्त्रिक गणराज्य’ बनाने और नागरिकों को न्याय, स्वतंत्रता और समानता दिलाने का संकल्प लिया। उन्होंने राष्ट्र की एकता और अखंडता को सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने पर जोर दिया।

“गुलामी की बेड़ियों से मुक्त होकर अपनी संस्कृति पर गर्व करें”

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित गोष्ठी में जिलाधिकारी ने कहा,

“आज का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि आज ही के दिन हमें हमारा संविधान मिला था। हमें यह आजादी अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान से मिली है।”

उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस, पंडित जवाहरलाल नेहरू और भगत सिंह जैसे महान नायकों को याद करते हुए कहा कि वर्तमान में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हम ‘पंचप्रण’ के साथ 2047 तक ‘विकसित भारत’ बनाने की दिशा में बढ़ रहे हैं।

उन्होंने कहा, “हम गुलामी की मानसिकता से तभी मुक्त होंगे जब हम अपनी संस्कृति और विरासत पर गर्व करेंगे।”

महापुरुषों को नमन

समारोह के बाद जिलाधिकारी ने गांधी तिराहे पर महात्मा गांधी और अंबेडकर तिराहे पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

इन अधिकारियों की रही गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि/रा) परमानंद झा और मुख्य राजस्व अधिकारी (CRO) अजय अंबष्ट ने भी संविधान की महत्ता पर अपने विचार रखे।

कार्यक्रम में नगर मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन सिंह, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अनीता, और कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

विकास भवन सहित अन्य सभी सरकारी कार्यालयों में भी ध्वजारोहण कर संविधान की शपथ ली गई।

Santosh SETH

Recent Posts

जौनपुर में डबल मर्डर: खेत के विवाद में भाई ने मां-बहन को कुल्हाड़ी से काटा

जौनपुर में दिल दहलाने वाली वारदात: 'सगड़ी' ले जाने के विवाद में छोटे भाई ने…

8 hours ago

उपचुनाव: नंदीग्राम में भाजपा ने किया खेला? ममता की उम्मीदवार ने वापस लिया नाम

पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव में शुक्रवार को ममता बनर्जी के साथ बड़ा खेला…

20 hours ago

अमेरिका को झटका: रूस-चीन ने ईरान प्रतिबंधों वाले प्रस्ताव पर किया वीटो

UNSC में ईरान को लेकर अमेरिका बनाम रूस-चीन टकराव: वीटो से गिरा अमेरिकी प्रस्ताव, परमाणु…

1 day ago

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: TMC के नाम और ‘फूल-घास’ चिह्न पर रोक

TMC में बड़ी बगावत का असर: चुनाव आयोग ने 'फूल और घास' चुनाव चिह्न और…

1 day ago

दिल्ली: स्वरूप नगर गैंगरेप-मर्डर केस का खुलासा, परिचित ने ही ली जान

दिल्ली: स्वरूप नगर में ब्लाइंड गैंगरेप-मर्डर केस का 72 घंटे में खुलासा, परिचित ने ही…

1 day ago

गृह मंत्रालय : शहजाद भट्टी नेटवर्क UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित

गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…

2 days ago