Categories: Breaking News

छत्तीसगढ़/रायपुर – पिता के लिए दवा लेने निकली युवती को कार ने मारी टक्कर, हादसे में मौत

स्कूटी को टक्‍कर मारने वाली कार और मृतका श्रेष्ठा सतपथी”

“रायपुर पुलिस के मुताबिक वीआईपी रोड स्थित अमलतास सोसायटी निवासी श्रेष्ठा सतपथी की तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से मौत हुई है। गुरुवार दोपहर लगभग चार बजे वह स्कूटी से अपने पिता के लिए दवाई लेने के लिए रिंग रोड से सटे सर्विस मार्ग से तेलीबंधा की तरफ आ रही थी”

रायपुर, 03/808/2024 कृष्णा सोनी की रिपोर्ट 

राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र के होटल एरिना के सामने तेज रफ्तार कार ने स्कूटी चालक युवती की को टक्कर मार दी। हादसे में श्रेष्ठा सतपथी (21) की मौत हो गई। पुलिस अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

कार चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। उसकी कार दूसरे थाने के सामने खड़ी मिली है। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।

जानकारी के अनुसार युवती नीट की परीक्षा पास कर डॉक्टर की पढ़ाई करने की तैयारी में जुटी थी। हादसे के बाद माता-पिता के अपनी बेटी को डॉक्टर बनाने का सपना अधूरा रह गया।

कुछ दिन बाद श्रेष्ठा को एमबीबीएस काउंसिलिंग में शामिल होने वाली थी। पुलिस के मुताबिक वीआईपी रोड स्थित सृष्टि गार्डन निवासी श्रेष्ठा सतपथी की तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से मौत हुई है।

गुरुवार दोपहर लगभग चार बजे वह स्कूटी से अपने पिता के लिए दवाई लेने के लिए रिंग रोड से सटे सर्विस मार्ग से तेलीबंधा की तरफ आ रही थी।

इसी दौरान वीआईपी रोड होते हुए तेज रफ्तार कार सीजी 14 एमपी 0686 के चालक ने लापरवाही पूर्वक तेज रफ्तार कार चलाते हुए युवती की स्कूटी को सामने से टक्‍कर मार दी। कार की टक्कर से युवती स्कूटी से मुंह के बल गिरकर बेहोश हो गई।

नाक और मुंह से खून निकलने लगा। घटना के बाद आस-पास उपस्थित लोगों ने युवती को उपचार अस्पताल भेजा। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मृतका दो भाई बहन है, श्रेष्ठा सबसे बड़ी थी। श्रेष्ठा के पिता आभाष सतपथी स्टेट बैंक आफ इंडिया में एजीएम के पद पर पदस्थ हैं। बेटी की मौत की खबर के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Santosh SETH

Recent Posts

ब्रिक्स बैठक: साझा मुद्रा का जिक्र नहीं, स्थानीय मुद्रा और UPI पर जोर

ब्रिक्स बैठक: साझा मुद्रा या 'डी-डॉलराइजेशन' का जिक्र नहीं, स्थानीय मुद्राओं में व्यापार और UPI…

1 hour ago

ब्रिक्स 2026: जिनपिंग का मध्य पूर्व में शांति का आह्वान, टैरिफ का विरोध

ब्रिक्स 2026: शी जिनपिंग का मध्य पूर्व में शांतिदूत बनने का आह्वान, मनमाने टैरिफ और…

1 hour ago

ब्रिक्स 2026: ईरान ने दी अमेरिका को चेतावनी, ट्रंप बोले- जल्द खत्म होगा युद्ध

ब्रिक्स समिट 2026: ईरान ने अमेरिका-इज़राइल को ललकारा, समुद्री जंग तेज और ट्रंप ने किया…

1 hour ago

ब्रिक्स 2026: भारत की सफल कूटनीति से इस्लामाबाद में सन्नाटा

ब्रिक्स 2026: नई दिल्ली में वैश्विक दिग्गजों का जमावड़ा, भारत की कूटनीतिक ताकत देख पाकिस्तान…

7 hours ago

ब्रिक्स 2026: पीएम मोदी का मंत्र, पिरामिड नहीं साझेदारी का मंच बने दुनिया

ब्रिक्स समिट 2026: 20वें वर्ष में BRICS, पीएम मोदी ने दिया 'विशेषाधिकार के पिरामिड' को…

8 hours ago

ब्रिक्स 2026: पीएम मोदी का 10-सूत्रीय रोडमैप, रूल-मेकर बने ग्लोबल साउथ

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026: पीएम मोदी का 10-सूत्रीय रोडमैप, 'रूल-टेकर नहीं, रूल-मेकर बने ग्लोबल साउथ'…

8 hours ago