“नोएडा से हजारों की संख्या में किसानों का आज दिल्ली कूच शुरू हो गया है। किसानों के दिल्ली कूच की वजह से नोएडा के कई इलाकों में भारी जाम लगा हुआ है। एक्सप्रेस पर कई किलोमीटर लंबा जाम लगा है। किसानों का मार्च आज दोपहर महामाया फ्लाईओवर के पास से शुरू हुआ है”
नोएडा 02 / 12 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट
पैदल और ट्रैक्टरों पर बैठकर किसानों का विशाल समूह आज दिल्ली की ओर बढ़ रहा है। दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर पुलिस ने बैरिकेडिंग की थी ताकि किसानों को दिल्ली जाने रोका जा सके।
वहीं, दलित प्रेरणा स्थल पर किसानों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी है। दरअसल, किसानों ने आज संसद भवन के घेराव का ऐलान किया है इसलिए आज वो टैक्ट्रर से दिल्ली मार्च करना चाहते हैं। किसानों के मार्च को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने बॉर्डर पर बैरियर लगाए हैं। साथ ही कई रूट को डायवर्ट भी किया है।
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस से हटने के लिए किसान तैयार, फिलहाल अंबेडकर पार्क में रहेगा सांकेतिक प्रदर्शन
किसान नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस से हटने के लिए तैयार हैं और जल्द ही वहां ट्रैफिक नॉर्मल हो जाएगा। किसान नेताओ का कहना है कि अधिकारियों से बात हुई है, इस हफ्ते मुख्य सचिव से मीटिंग कराएंगे, फिलहाल दिल्ली नही जाएंगे।
सांकेतिक प्रदर्शन अंबेडकर पार्क के अंदर रहेगा। सड़क खोल रहे हैं। किसान नेताओं को जिला प्रशासन और नोएडा प्राधिकरण और यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि उनकी मांगे यूपी के मुख्य सचिव तक पहुंचाई जा रही हैं, लेकिन तब तक किसान सड़क से हटकर दलित प्रेरणा स्थल पर चले जाएं।
किसान नेताओं ने ये बात मान ली हैं और दलित प्रेरणा स्थल के अंदर चले गए हैं। किसान नेता, किसानों से भी अपील कर रहे हैं कि वो भी सड़क से हटकर दलित प्रेरणा स्थल के अंदर चले आएं, जिससे ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे ट्रैफिक सुचारू रूप से शुरू हो जाए।
किसान दलित प्रेरणा स्थल के अंदर गए
किसान नेताओं ने ये बात मान ली हैं और दलित प्रेरणा स्थल के अंदर चले गए हैं। किसान नेता किसानों से भी अपील कर रहें हैं कि वो भी सड़क से हटकर दलित प्रेरणा स्थल के अंदर चले आएं जिससे ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे ट्रैफिक सुचारू रूप से शुरू हो जाए।
किसान नेताओं को आश्वासन
किसान नेताओं को जिला प्रशासन और नोएडा प्राधिकरण और यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि उनकी मांगे यूपी के मुख्य सचिव तक पहुंचाई जा रही हैं। लेकिन तब तक किसान सड़क से हटकर दलित प्रेरणा स्थल पर चले जाएं।
दिल्ली नहीं जाएंगे किसान
किसान नेताओं का कहना है अधिकारियों से बात हुई है। इस हफ्ते मुख्य सचिव से मीटिंग कराएंगे। फिलहाल दिल्ली नहीं जाएंगे। सांकेतिक प्रदर्शन अंबेडकर पार्क के अंदर रहेगा। सड़क खोल रहे हैं।
इससे पहले किसानों ने अम्बेडकर पार्क के सामने बैरिकेडिंग तोड़ी
प्रदर्शनकारी किसानों ने अम्बेडकर पार्क के सामने पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ दी है। दिल्ली कूच के लिए आमादा किसान कंटेनर और बैरीकेड की लेयर तोड़कर आगे आ गए हैं और बीच सड़क पर बैठ गए हैं। इससे पहले किसानों ने महामाया पर भी पुलिस की बैरिकेडिंग को तोड़ दिया।
किसानों के इस आंदोलन के चलते नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पूरा तरह से बंद हो गया है। फ्लाईओवर के नीचे पूरा एक्सप्रेस वे बंद हो गया है जिससे काफी लंबा जाम लग गया है।
मऊ: 3 किलोमीटर पीछा कर दिनदहाड़े युवक के माथे में मारी गोली, मौत; पल्सर छोड़कर…
यूपी लेखपाल भर्ती: 7,994 पदों के लिए अभिलेख सत्यापन की प्रक्रिया शुरू, 28 हजार से…
आजमगढ़: फूलपुर में गणेश पंडाल से लौट रहे युवकों की कार पेड़ से टकराई, 3…
सऊदी अरब में मिला 11 करोड़ टन यूरेनियम और दुर्लभ खनिजों का भंडार, 'विजन 2030'…
अमेरिका की खुली स्वीकारोक्ति: अंतरिक्ष में तैनात किए घातक हथियार, 'स्पेस वॉर' की आहट से…
दवाओं से परे देखभाल: 'जनऔषधि केंद्रों' पर अब नवजात से लेकर बुजुर्गों तक के लिए…