“केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने कहा कि चन्नी के बयान पर मैं सिर्फ इतना कहूंगा कि इंदिरा गांधी का हत्यारा खालिस्तानी था और कांग्रेस खालिस्तानी का समर्थन कर रही है। वाह रे कांग्रेस, जय चन्नी”
NEW DELHI 25/07/2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने गुरुवार को खालिस्तानी नेता और अलगाववादी अमृतपाल सिंह को जेल में बंद करने को आपातकाल जैसी स्थिति से जोड़कर विवाद पैदा कर दिया। बजट पर लोकसभा में बोलते हुए, चन्नी ने एनडीए के नेतृत्व वाले केंद्र की आलोचना की और कहा कि पंजाब की खडूर साहिब लोकसभा सीट से लगभग 20 लाख लोगों द्वारा एक स्वतंत्र सांसद के रूप में चुने गए वारिस पंजाब दे प्रमुख अपने विचार वह अपने निर्वाचन क्षेत्र के विचार प्रस्तुत नहीं कर सकते क्योंकि उन्हें जेल में बंद कर दिया गया है।
इसी को लेकर अब भाजपा कांग्रेस सांसद पर हमलावर हो गई है। केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि एक पूर्व सीएम देशद्रोही जैसा आचरण कर रहे हैं और सदन के माध्यम से पूरे देश को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों पर एनएसए लगाया गया है।
उन्होंने कहा कि किसानों के खिलाफ एनएसए लगाया गया है और यह बिल्कुल गलत है। बिट्टू ने आगे कहा कि एक पूर्व सीएम ने देश और पंजाब को तोड़ने की बात कही है। कांग्रेस और राहुल गांधी उनके सामने बैठकर यह बात कहलवा रहे थे। जब हमने उनसे सदन के पटल पर सबूत लाने के लिए कहा, तो वह बैकफुट पर चले गए और उनके पास कोई जवाब नहीं था। उनके कारण कांग्रेस पार्टी और पूरा इंडिया गठबंधन शर्मिंदा है।’
केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने कहा कि चन्नी के बयान पर मैं सिर्फ इतना कहूंगा कि इंदिरा गांधी का हत्यारा खालिस्तानी था और कांग्रेस खालिस्तानी का समर्थन कर रही है। वाह रे कांग्रेस, जय चन्नी। यह भारत की संप्रभुता पर हमला है. इस पर कार्रवाई होनी चाहिए…कांग्रेस का हाथ, खालिस्तानियों के साथ।’
उन्होंने कहा कि खालिस्तानियों ने इंदिरा गांधी को मारा, अब वही कांग्रेस खालिस्तानियों का समर्थन कर रही है.. जय चन्नी..वाह कांग्रेस। लोकतंत्र के मंदिर “संसद” में भारत की संप्रभुता पर हमला होते देखिये। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि ये मामला कोर्ट में है। उन पर (अमृतपाल सिंह) गंभीर आरोप हैं। इस बारे में संसद में बात करना ठीक नहीं है। यह लोगों के सामने है कि कांग्रेस ने क्या किया है।’
आपातकाल के दौरान वह (चरणजीत सिंह चन्नी) वहां नहीं थे, इसलिए उन्हें नहीं पता था कि तब क्या स्थिति थी। आज वे प्रधानमंत्री पर टिप्पणी करते रहते हैं, क्या आपातकाल के दौरान इंदिरा गांधी पर ऐसी टिप्पणी करना संभव था?
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि जिस व्यक्ति के बारे में वह (चरणजीत सिंह चन्नी) बात कर रहे थे, कोई भी उस विचार का समर्थन नहीं कर सकता। वह जीत गए हैं और अब सदन में हैं, उन्हें बोलने का अधिकार है लेकिन अगर कोई देश के हित के खिलाफ जाएगा तो यह सरकार चुप नहीं बैठेगी।
लद्दाख में 'श्वेत क्रांति' का नया अध्याय: अमित शाह ने करगिल में रखी 10,000 लीटर…
मजदूर दिवस पर UP के आउटसोर्स कर्मियों को बड़ी सौगात: मंत्री असीम अरुण ने किए…
पेट्रोल-डीजल पर फिर से मंडराया महंगाई का खतरा: अंतरराष्ट्रीय तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य बंद होने…
दिल्ली-NCR मौसम: पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव, 3 और 4 मई को आंधी-बारिश का अलर्ट; 5 दिन…
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, डायमंड हार्बर सहित 15 बूथों पर…
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: 'EVM लूटी तो मरते दम तक लड़ूंगी...', आधी रात स्ट्रांग रूम…