कसौली सेंट्रल ड्रग्स लैब – रेबीज वैक्सीन के तीन सैंपल फेल, निजी कंपनी ने उत्पादन से पहले जांच के लिए भेजे थे

“सीडीएल कसौली में जांच के लिए आए रैबीज वैक्सीन के तीन सैंपल जांच में फेल हो गए।  लैब की ओर से सैंपल फेल होने के बारे में मंत्रालय को भी रिपोर्ट भेजी गई है”

कसौली 27 / 11 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

सेंट्रल ड्रग्स लैब (सीडीएल) कसौली में जांच के लिए आए रेबीज वैक्सीन के तीन सैंपल जांच में फेल हो गए। सैंपल साउथ की एक निजी कंपनी ने भेजे थे। सैंपल मानकों के तहत सही न पाए जाने पर सीडीएल कसौली ने कंपनी से सैंपल दोबारा मांगे हैं। मानक पूरे होने के बाद ही सीडीएल कंपनी को वैक्सीन उत्पादन के लिए हरी झंडी देगी। कंपनी ने उत्पादन से पहले रेबीज वैक्सीन के सैंपल जांच के लिए सीडीएल भेजे थे।

सीडीएल ने वेबसाइट पर रेबीज वैक्सीन के सैंपल फेल होने की पुष्टि की है। लैब की ओर से सैंपल फेल होने के बारे में मंत्रालय को भी रिपोर्ट भेजी गई है। विशेषज्ञों की टीम जांच कर रही है कि सैंपल फेल होने के क्या कारण रहे, इसका जल्द ही पता लगेगा।
जांच से वैक्सीन में क्या सुधार किए जा सकते हैं इसका खुलासा भी होगा। सीडीएल में सितंबर में रैबीज एंटी सीरम का एक सैंपल फेल हुआ था। इसके अलावा टिटनेस टॉक्साइड वैक्सीन के चार सैंपल भी मानकों पर खतरे नहीं उतरे थे।
रेबीज वैक्सीन का उपयोग रैबीज संक्रमण को रोकने के लिए किया जाता है। रैबीज ज्यादातर जानवरों की बीमारी है। अगर इंसानों को रैबीज से पीड़ित जानवर काट ले तो उन्हें भी रेबीज हो सकता है। अगर समय पर रैबीज इंजेक्शन न लगाया तो वायरस फैलने का भी खतरा रहता है और जान भी जा सकती है।
2020 के बाद अब फेल हुए रेबीज वैक्सीन के सैंपल

वर्ष 2020 में रेबीज वैक्सीन का एक सैंपल फेल हुआ था। इसके बाद इस वर्ष रैबीज वैक्सीन के सैंपल फेल हुए हैं। 2021 में कोरोना वायरस वैक्सीन के दो, 2022 में तीन, रोटावायरस वैक्सीन का एक सैंपल फेल हुआ था। 2023 में कोरोना वायरस वैक्सीन का एक, स्नेक वेनम एंटी सीरम का एक सैंपल फेल हुआ।

Santosh SETH

Recent Posts

दिल्ली: स्वरूप नगर गैंगरेप-मर्डर केस का खुलासा, परिचित ने ही ली जान

दिल्ली: स्वरूप नगर में ब्लाइंड गैंगरेप-मर्डर केस का 72 घंटे में खुलासा, परिचित ने ही…

9 minutes ago

गृह मंत्रालय : शहजाद भट्टी नेटवर्क UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित

गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…

1 day ago

PMAY-U 2.0: 1.25 करोड़ घर स्वीकृत, महिलाओं के नाम हुए 1 करोड़ मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…

2 days ago

होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार

NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…

2 days ago

कैबिनेट का बड़ा फैसला : EPFO वेतन सीमा बढ़कर हुई ₹25,000

EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000, 51 लाख नए कर्मचारियों…

2 days ago

लोलार्क छठ: वाराणसी के प्राचीन कुंड में संतान प्राप्ति के लिए उमड़ी आस्था

लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…

2 days ago