“लखनऊ एयरपोर्ट पर रेडियोएक्टिव एलीमेंट लीक होने से हड़कंप मच गया। जांच में लगे तीन कर्मचारियों को आइसोलेट किया गया है”
लखनऊ 17 अगस्त 2024 मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार
अमौसी एयरपोर्ट पर शनिवार सुबह रेडियो एक्टिव एलिमेंट के लीक होने से हड़कंप मच गया। यह एलिमेंट कैंसर रोधी दवाओं में था, जिसका कंटेनर लीक कर रहा था। जांच में लगे तीन कर्मियों को आइसोलेट किया गया है। मामला शनिवार का है।
मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार अमौसी एयरपोर्ट से गुवाहाटी जाने वाली उड़ान से कैंसररोधी दवाओं के कंटेनर को भेजा जाना था।
एयरपोर्ट के डोमेस्टिक कार्गो टर्मिनल वाली साइड में कंटेनर की स्कैनिंग हो रही थी। इसी बीच मशीन ने बीप किया। जिससे कुछ गड़बड़ी की आशंका हुई।
मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने कंटेनर को खोला जिसमें कैंसर रोधी दवाएं थीं। इन दवाओं में रेडियो एक्टिव एलिमेंट का इस्तेमाल किया जाता है।
कंटेनर लीक कर रहा था जिससे निकलने वाली गैस से कर्मियों के बेहोश होने की बात सामने आई। हालांकि एयरपोर्ट प्रशासन ने कर्मचरियों के बेहोश होने की बात से झनकार किया है।
तीन कर्मियों को आइसोलेट किया गया है साथ ही लीक हो रहे कंटेनर को सुरक्षित अलग रखा गया है। मामले की जांच की जा रही है।
वाराणसी: बड़ागांव क्षेत्र में ट्रैफिक पुलिस की अवैध वसूली से त्रस्त वाहन चालक, चालान के…
मऊ: 3 किलोमीटर पीछा कर दिनदहाड़े युवक के माथे में मारी गोली, मौत; पल्सर छोड़कर…
यूपी लेखपाल भर्ती: 7,994 पदों के लिए अभिलेख सत्यापन की प्रक्रिया शुरू, 28 हजार से…
आजमगढ़: फूलपुर में गणेश पंडाल से लौट रहे युवकों की कार पेड़ से टकराई, 3…
सऊदी अरब में मिला 11 करोड़ टन यूरेनियम और दुर्लभ खनिजों का भंडार, 'विजन 2030'…
अमेरिका की खुली स्वीकारोक्ति: अंतरिक्ष में तैनात किए घातक हथियार, 'स्पेस वॉर' की आहट से…