उत्तर प्रदेश – अतीक के बेटे असद का एनकाउंटर करने वाली STF टीम को राष्ट्रपति वीरता पदक, 17 सदस्य हैं शामिल

“13 अप्रैल को झांसी के बड़ागांव थानाक्षेत्र स्थित पारीछा बांध के पास एसटीएफ ने असद और गुलाम को मुठभेड़ में ढेर कर दिया था। दोनाें के पास से अत्याधुनिक ब्रिटिश बुलडॉग रिवाल्वर और पी-88 वॉल्थर पिस्टल भी बरामद की गई थी। एनकाउंटर करने वाली एसटीएफ की टीम को राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से नवाजा जाएगा”

नई दिल्ली 14 / 08 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

उमेश पाल और उनके दो अंगरक्षकों की दिन दहाड़े गोली और बम मारकर हत्या करने वाले माफिया अतीक अहमद के बेटे असद अहमद और शूटर गुलाम हसन का एनकाउंटर करने वाली टीम को राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से नवाजा जाएगा।

यह अवॉर्ड 15 अगस्त को राष्ट्रपति प्रदान करेंगी। एनकाउंटर का नेतृत्व प्रयागराज एसटीएफ के तत्कालीन डिप्टी एसपी नवेंदू सिंह ने किया था।

नवेंदु सिंह को चौथी बार गैलेंट्री अवॉर्ड दिया जाएगा। इसके पहले तीन बार उन्हें और सम्मानित किया जा चुका है।

असद और गुलाम का एनकाउंटर एसटीएफ ने झांसी में किया था। टीम में कुल 17 लोग शामिल थे। इन सभी सदस्यों को गैलेंट्री अवॉर्ड प्रदान किया जाएगा।

काफी समय बाद यूपी पुलिस को यह अवॉर्ड मिलने जा रहा है। बता दें कि 13 अप्रैल को झांसी के बड़ागांव थानाक्षेत्र स्थित पारीछा बांध के पास एसटीएफ ने असद और गुलाम को मुठभेड़ में ढेर कर दिया था।

दोनाें के पास से अत्याधुनिक ब्रिटिश बुलडॉग रिवाल्वर और पी-88 वॉल्थर पिस्टल भी बरामद की गई थी।
24 फरवरी को उमेश पाल की उनके घर के पास गोली और बम मारकर हत्या कर दी गई थी।

असद और गुलाम सीसीटीवी फुटेज में गोली चलाते हुए नजर आ रहे थे। पुलिस इनकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी।

Santosh SETH

Recent Posts

UP स्पोर्ट्स कॉलेज एडमिशन 2026: कक्षा 6, 9 और 11 के लिए आवेदन शुरू

यूपी स्पोर्ट्स कॉलेज एडमिशन 2026-27: लखनऊ, गोरखपुर, सैफई सहित 5 कॉलेजों में कक्षा 6, 9…

1 hour ago

जौनपुर: मछलीशहर में संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

जौनपुर: मछलीशहर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, जनसमस्याएं सुनीं; भूसा दाताओं को DM ने…

2 hours ago

हैदराबाद योग महोत्सव 2026 : 6000 लोगों ने एक साथ किया भुजंगासन

हैदराबाद योग महोत्सव 2026: 6,000 लोगों ने एक साथ किया 'भुजंगासन', बना एशिया रिकॉर्ड; 20…

2 hours ago

भारतीय रेलवे ने दी ₹895 करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: इंफ्रास्ट्रक्चर और कोलकाता मेट्रो के अपग्रेडेशन के लिए ₹895.30 करोड़…

2 hours ago

सीएम योगी सख्त: जल जीवन मिशन में लापरवाह ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट

सीएम योगी का सख्त निर्देश: जल जीवन मिशन में लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट, हर…

2 hours ago

कुल्लू में दर्दनाक हादसा: चलती गाड़ी पर गिरा चीड़ का पेड़, 4 महिला शिक्षकों की मौत, 3 घायल

कुल्लू में बड़ा हादसा: आंधी-तूफान के बीच चलती बोलेरो पर गिरा चीड़ का पेड़, 4…

2 hours ago