सोलन/बद्दी – कॉस्मेटिक उद्योग के हीटिंग स्टेशन में आग लगने से एक की मौत 

“औद्योगिक क्षेेत्र बद्दी के थाना स्थित काॅस्मेंटिक उद्योग में विगत देर रात आगजनी की घटना में एक व्यक्ति की जान चली गई। डेज हेल्थ एंड ब्यूटी हर्बल उद्योग में हीटिंग स्टेशन में अचानक आग लगने की सूचना मिली”
 
बद्दी 19 / 10 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट 
 
जिसके बाद कंपनी में अफरा तफरी का माहैल बन गया। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची व राहत एंव बचाव कार्य शुरू किया।
 
लेकिन हादसे में उतनी देर तक कंपनी के मजदूर आशीष कुमार की आग में झुलस कर मृत्यु हो चुकी थी। डीएसपी बद्दी अभिषेक ने बताया कि आगजनी की सूचना मिलते ही अगिनशमन विभाग की टीम को सूचित किया गया। 
 
जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। उन्होंने कहा कि लखीमपुर खीरी के कंपनी में कार्यरत मजदूर आशीष कुमार की मौत हो गई है, आगामी कार्यवाही जारी है।