बिहार/सिवान – जहरीली शराब पीने से 7 की मौत, 10 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती

“बिहार में जहरीली शराब कांड फिर भीषण रूप में सामने आया है। सारण में एक की मौत और दो के गंभीर होने की पुष्टि हुई, जबकि सीवान में मरने वाले छह लोगों का नाम सामने आ चुका है”

सीवान 16 / 10 / 2024 न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट 

सीवान के ही एक मृतक के ग्रामीण ने 15-16 लोगों की मौत की बात कही है। प्रशासन की ओर से पुष्टि के बाद मौत का आंकड़ा स्पष्ट हो सकेगा। 

जिले के भगवानपुर थाना इलाके के माघर गांव में जहरीली शराब पीने से सात लोगों की मरने की सूचना है। जबकि 12 से ज्यादा लोग बीमार हैं। जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। हालांकि प्रशासन ने अभी तक जहरीली शराब से मौत की पुष्टि नहीं की है।

मंगलवार देर की है घटना

स्थानीय लोगों के मुताबिक अब तक सात लोगों की मौत हुई है। इसमें कौड़िया वैश्य टोला के अरविंद सिंह 40 वर्ष व रामेंद्र सिंह 30 वर्ष, माघर  पोखरा के संतोष महतो उम्र 35 वर्ष व मुन्ना 32 के अलावा अन्य मृतकों में विलासपुर व सरसैया के ग्रामीण शामिल हैं।

यह घटना मंगलवार के देर रात की बताई जाती है। पुलिस के डर से ग्रामीणों का कहना है कि कौड़िया वैश्य टोला के अरविंद सिंह की रात में ही परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। 

आंख की रोशनी जाने की शिकायत

आंख की रोशनी जाने की शिकायत पर शराब पीने वाले दो लोगों को सदर अस्पताल में भर्ती किया गया। भगवानपुर थाने ने माघर निवासी विशुन देव राय का पुत्र राम राम एवं लुटावन राम का पुत्र प्रनाथ राम,गंगा साह का पुत्र मोहन साह एवं सज्जन साह के पुत्र शैल साह की तबियत शराब पीने से खराब होने की बात परिजनों द्वारा बताया गई। शराब बेचने वाला प्रभुनाथ राम की भी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

सीवान में छह मृतकों का नाम सामने आया

सीवान में भगवानपुर थाना क्षेत्र के दो गांव मगरी और बाइस कट्ठा गांव में कई लोगों की मौत की जानकारी आ रही है। जहरीली शराब पीने से हुई मौतों की पुष्टि प्रशासनिक स्तर पर नहीं हुई है, लेकिन मृतकों के यह नाम सामने आए हैं

(1) कौड़िया वैश्य टोला के अरविंद सिंह 40 वर्ष (2) रामेंद्र सिंह 30 वर्ष (3) माघर पोखरा के संतोष महतो उम्र 35 वर्ष (4) मुन्ना 32 (5) बृज मोहन सिंह (6) भगवानपुर हाट थाने के माघर निवासी गंगा साह के पुत्र मोहन साह।

मिलावटी शराब की बात जिला प्रशासन ने मानी

सारण जिला प्रशासन की ओर से जारी बयान के अनुसार सारण जिले के मसरक थाना क्षेत्र अंतर्गत मिलावटी शराब पीने से इब्राहिमपुर गांव के एक व्यक्ति की संदिग्ध हालत में मृत्यु होने की सूचना मिली है। 

दो अन्य व्यक्तियों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक के चिकित्सक कर रहे हैं। पुलिस टीम एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत के संबंध में जांच कर रही है।

मशरक स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उक्त दोनों युवकों को छपरा स्थित सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। साथ ही नियमों का पालन करते हुए अन्य कार्यवाही की जा रही है।