बद्दी समाचार – ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला की मौत, चालक हिरासत में

“बद्दी-बरोटीवाला मार्ग पर स्कूटी सवार एक महिला की ट्रक के टायर के नीचे आने से मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया”

बद्दी /सोलन 11 / 10 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट 

स्थानीय संवाददाता नीतू कौशल के अनुसार पंजाब के श्रीआनंदपुर साहिब जिले के नूरपुरबेदी तहसील के सैणी माजरा गांव का सुरजीत सिंह अपनी पत्नी रीमा देवी (44) के साथ स्कूटी पर सवार होकर हरिपुर गुरुद्वारे में मत्था टेकने के बाद वापस आ रहे थे।

जैसे ही बद्दी थाने से पहले आरा मशीन के पास पहुंचे तो पीछे से एक ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। दोनों स्कूटी समेत गिर गए।

पीछे से आ रहे ट्रक का टायर महिला के ऊपर से निकल गया और महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला को बद्दी अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

उधर, एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने बताया कि नालागढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.