फिल्म स्टार गोविंदा को लगी गोली, जानिये क्या कह रहे डॉक्टर?
“अभिनेता गोविंदा के साथ जिस वक्त हादसा हुआ उस वक्त उनकी पत्नी सुनीता घर पर नहीं थीं। अभिनेता सुबह कोलकाता के लिए रवाना हो रहे थे। वह रिवॉल्वर को केस में रख रहे थे कि अचानक वह हाथ से फिसल गई और हादसा हो गया”
अभिनेता गोविंदा के साथ आज मंगलवार सुबह हादसा हो गया। अभिनेता अपने मुंबई के जुहू स्थित आवास पर अपने ही लाइसेंसी रिवॉल्वर से घायल हो गए। उनके पैर में गोली लगी है। गोविंदा के साथ यह हादसा सुबह करीब पौने पांच बजे हुआ।
तत्काल गोविंदा को अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर उनका उपचार कर रहे हैं और फिलहाल उनकी हालत गंभीर है और अभिनेता को आईसीयू में रखा गया है। अभिनेता और शिवसेना नेता के साथ यह हादसा कैसे हुआ? जानते हैं
प्रशंसकों को कहा शुक्रिया
गोविंदा ने हादसे के बाद अस्पताल से बयान जारी किया है। उन्होंने डॉक्टरों व प्रशंसकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा, ‘नमस्कार, प्रणाम, मैं हूं गोविंदा। आप सभी का आशीर्वाद और बाबा का आशीर्वाद। गोली लगी थी।
लेकिन, गुरू की कृपा से गोली निकाल दी गई है। मैं धन्यवाद देता हूं यहां के डॉक्टरों का। आप सभी की प्रार्थनाओं के लिए आप सभी का धन्यवाद व आभार’।
परिजनों से होगी पूछताछ
पुलिस ने गोविंदा की लाइसेंसी रिवॉल्वर को जब्त कर लिया है। अभिनेता के परिजन सहित अन्य लोगों के बयान इस मामले में दर्ज होंगे।
फिलहाल किसी को गोविंदा से मिलने की इजाजत नहीं है। उनका उपचार आईसीयू में चल रहा है। हादसे के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम अस्पताल गई। माले की जांच जांच क्राइम ब्रांच करेगी।











