जौनपुर – रोटरी क्लब द्वारा चार्टर-डे स्थापना दिवस मनाया गया

“रोटरी क्लब जौनपुर द्वारा चार्टर-डे स्थापना दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया। समारोह में 60 वर्षीय क्लब में 50 वर्ष पूरे करने पर वरिष्ठ रोटेरियन श्याम बहादुर सिंह जी को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया”

जौनपुर 30 / 08 / 2024 मंगेश प्रजापति की रिपोर्ट 

समारोह के मुख्य अतिथि इलेक्ट मंडलाध्यक्ष डॉक्टर आशुतोष अग्रवाल जी द्वारा केक काटकर रोटरी क्लब जौनपुर की वर्षगांठ बनाई गया।

डॉक्टर आशुतोष अग्रवाल जी ने जैमिनी में वर्ष 1905 में पॉल हैरिस द्वारा स्थापित रोटरी को विश्व का सबसे बड़ा सेवा संगठन बताया और कहा रोटरी में व्यापार पेशावर नौकरी वाले लोग को संस्था से जोड़ा जाता है विश्व में एक ही एकमात्र ऐसी संस्था है जो नैतिक मूल्यों और आचरण पर विशेष बल प्रदान करता है।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेट कर सभी रोटेरियन ने रोटरी फैलोशिप का अनन्द लिया।

क्लब अध्यक्ष श्याम वर्मा एवं सचिव शिवांशु श्रीवास्तव जी द्वारा सभी रोटेरियन का सम्मान एवं आए आगंतुकों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन विशाल गुप्ता ने किया।

रोटरी जौनपुर की स्थापना दिवस पर रिचा गुप्ता ने सभी को बेहतरीन गेम करवाएं जिसमें सभी रोटेरियन अपनी पत्नी एवं बच्चों के साथ प्रतिभा किया।

इस कार्यक्रम के संयोजक डॉक्टर अजय पाण्डेय, डॉक्टर बृजेश कन्नौजिया, डॉक्टर रोबिन सिंह एवं संजय जायसवाल का विशेष योगदान रहा।

पूर्व अध्यक्ष क्रमशः प्रदीप सिंह एवं नवीन कुमार सिंह अतिथियों का जीवन परिचय पढा। इस अवसर पर क्लब के कोषाध्यक्ष मनीष चन्द्रा, रविकांत जायसवाल, अमित पाण्डेय, कृष्ण कुमार मिश्रा, अनिल गुप्ता, डॉ एस के सिंह, डॉ सिद्धार्थ सिंह, डॉ सुधांशु टंडन, मनीष गुप्ता, पंकज जायसवाल, राजीव साह, संदीप सेठ, विवेक प्रताप सेठ,  इनरव्हील की चार्टर अध्यक्ष एवं पूर्व अध्यक्ष श्रीमती दीपमाला जायसवाल आदि मौजूद रहे।

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.