जौनपुर/पवाँरा – सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना युवक को पड़ा महंगा 

“जिले के पवारा थाना क्षेत्र के एक युवक को सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करना महंगा पड़ गया।  पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है”

जौनपुर / पँवारा 23 / 10 / 2024 अब्दुल हई की रिपोर्ट 

क्षेत्राधिकारी मछलीशहर के कुशल पर्यवेक्षण में थाना पवाँरा पुलिस टीम द्वारा थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 श्री सत्येन्द्र भाई पटेल मय हमराह द्वारा सोशल मिडिया (X) पर अभिय़ुक्त द्वारा किये गये आपत्ति जनक टिप्पणी पर तत्काल कार्यवाही करते हुए मु0अ0सं0 177/24 धारा 299 बीएनएस व 67 आई0टी0एक्ट थाना पवारा जनपद जौनपुर पंजीकृत कर मुकदमा से सम्बन्धित अभियुक्त प्रदीप तिवारी उर्फ मोनू तिवारी पुत्र जनार्दन प्रसाद तिवारी ग्राम टिकरा थाना पवारा जनपद जौनपुर को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही किया जा रहा है ।

पंजीकृत अभियोग—

1. मु0अ0सं0 177/24 धारा 299 बीएनएस व 67 आई0टी0एक्ट