हिमाचल/सोलन – स्कूटी और बाइक की भिड़ंत में दो घायल

“नालागढ़ के बंगाला कॉलोनी के समीप सड़क हादसे में दो लोग घायल हो गए है। हादसा बंगाला कॉलोनी के समीप पेश आया है। जहां पर एक स्कूटी और बाइक की आपस में भिड़ंत हो गई”

नालागढ़/सोलन 22 / 10 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट 

दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की सहायता से नालागढ़ अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नालागढ़ के बंगाला कॉलोनी के पास एक मोटरसाइकिल व स्कूटी के बीच टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार व स्कूटी सवार को चोटें आ गई। स्थानीय लोगों की मदद से नालागढ़ सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया।

यह हादसा मोटरसाइकिल चालक की तेज रफ्तारी, गलत दिशा व लापरवाही से चलाने के कारण हुआ है। जिस पर बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

एएसपी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।