सोलन – सात साल से लटके कंडाघाट अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री ने की पूजा अर्चना, जल्द पूरा होगा निर्माण कार्य

“स्वास्थ्य मंत्री डा. धनीराम शांडिल ने कहा कि कंडाघाट अस्पताल भवन का निर्माण शीघ्र पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कंडाघाट उपमंडल मुख्यालय में 17 करोड़ लागत से बनने वाला 50 बिस्तरों के प्रस्तावित अस्पताल भवन निर्माण कार्य जो पिछले सात सालों से रुका पड़ा था उसे शुरू किया जाएगा। इस दौरान पूजा अर्चना की गई”

सोलन 01 / 12 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

उन्होंने सवालों का जवाब देते हुए कहा कि कंडाघाट से नगर पंचायत हटाकर इसे ग्राम पंचायत बनाने की लोगों की मांग जो पिछले दिनों मुख्यमंत्री को दी गई है, उस पर सरकार छानबीन करवाने के बाद कोई निर्णय ले सकती है। भोटा (हमीरपुर) के चेरिटेबल हॉस्पिटल के मुद्दे पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हॉस्पिटल अच्छा कार्य कर रहा है इस विषय पर सीएम ने संज्ञान लिया है और इस मामले को जल्दी ही सुलझा लिया जाएगा।